राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1306.4 मि.मी., बलरामपुर में 1074.9 मि.मी., जशपुर में 1292.3 मि.मी., कोरिया में 1042.2 मि मी., रायपुर में 1042.1 मि.मी., बलौदाबाजार में 1062 मि.मी., गरियाबंद में 1189.9 मि.मी., महासमुन्द में 1257.5 मि.मी., धमतरी में 1116.2 मि.मी., बिलासपुर में 1238.5 मि.मी., मुंगेली में 904.9 मिमी, रायगढ़ में 1206.3 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1315.1 मि.मी. तथा कोरबा में 1330.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 1051.3 मि.मी., दुर्ग में 1003.2 मि.मी., कबीरधाम में 943 मि.मी., राजनांदगांव में 917.2 मि.मी., बालोद में 1020.5 मि.मी., बेमेतरा में 1073.1 मि.मी., बस्तर में 1365.9 मि.मी., कोण्डागांव में 1487.6 मि.मी., कांकेर में 1020.6 मि.मी., नारायणपुर में 1405.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1534.8 मि.मी. तथा सुकमा में 1486.5 मि मी औसत दर्ज की गई है।