गरबा ग्रुप के सदस्यों द्वारा नगर में कोरोना महामारी के कारण मृतात्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजली दी।
डौंडी लोहारा नगर की स्थानीय गरबा ग्रूप के सदस्यों द्वारा नगर में घूमने वाली गौधन सहित अन्य जानवरों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए आवश्यकतानुसार स्थानों में कोटना ( पानी रखने का पात्र ) रख कर पानी की व्यवस्था करनें का संकल्प लेकर नगर के अनेक स्थानों पर कोटना रखा गया है । गरबा ग्रूप के सदस्यों द्वारा नगर में रखे कोटना से नगर में घूमने वाली गौधनो सहित अन्य जानवरों को पानी पीने की व्यवस्था हो गयी है जिससे घूमने वाले जानवरो को भीषण गर्मी मे राहत मिलने लगी है । स्थानीय गरबा ग्रूप के माया जयेश ठाकुर , दीनेश्वरी राजू सिन्हा एवम रूपा ठाकुर ने मुख्यमार्ग मार्ग पर वार्ड क्रमांक 8 में घर के सामने कोटना रखा है इसी तरह हर्षा राजेंद्र देवांगन , जुली प्रेम भंसाली ,सुश्री आरती मोती संचेती ,सुश्री साक्षी राजू भंसाली सहित ग्रूप के अन्य सदस्यों द्वारा भी नगर के अलग -अलग स्थानों पर अपने -अपने घरों के पास गौधन के लिए पानी की व्यवस्था की गई है।
स्थानीय गरबा ग्रूप के सदस्यगण विद्या गौर, माया ठाकुर, हर्षा देवांगन , ममता गौर,, जुली भंसाली, नीता भंसाली, सोनम भंसाली,आरती संचेती, माधुरी निषाद, ममता सहासी, बिंदु देशमुख और शीतल कुलदीप ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग अपनी -अपनी सुविधा एवम क्षमता से नगर में प्रतिदिन पानी एवं घास चारा के लिए इधर-उधर भटकने वाले बेजुबान गौधनो को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए नगर की महिलाएं तीन -चार की संख्या में आपस मे मिलकर एक कोटना अपने घर के सामने रख सकती है जिससे गौधनो के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा एवं सेवा होगी जिससे अन्य पशु भी इसका लाभ प्राप्त कर पाएंगे । इसी तरह गरबा ग्रुप के सदस्यों ने कोरोना महामारी के कारण नगर में निवासरत नगरवासियों की आपदा में हुई अकाल मृत्यु पर शोक एवम गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्माओं को श्रद्धांजली दिया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904