बालोद cg24 आजतक न्यूज
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में आॅक्सीजन सिलेण्डर और दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की आयोजित संक्षिप्त बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए खरीदी जा रही दवाईयाॅ गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी हो। उन्होंने आॅक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता की जानकारी ली और निरंतर आपूर्ति बनाए रखने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर और आॅक्सीजन बेड विस्तार के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने विगत चैबीस घंटे की कार्य गतिविधियों आदि के संबंध में जानकारी ली। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल और सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा आदि मौजूद थे।
क्रमांक/86
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904