google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना कोविड – 19 के बढ़ते प्रभाव से वन कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने ले निर्णय:-मुलचंद शर्मा,प्रांताध्यक्ष

छत्तीसगड़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मुलचंद शर्मा ने अपने पत्र में 6 बिंदुओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री,विभाग के आलाधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी मांगों पर ध्यान देने व निर्णय लेने की बात कही है।

कहा है कि समूचे छ.ग. में कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव से लगातार मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है जिससे समुचा प्रदेश दहशत में है, महोदय इसी कड़ी में वन कर्मचारियों की लगातार मौत की खबर ने वन परिवार को घनघोर कर रख दिया है एवं कर्मचारियों के लगातार आम जनता के बीच बगैर कोई सुरक्षा उपाय के शासकीय कार्यो का सम्पादन, वर्तमान में तेन्दुपत्ता का संग्रहण, गोदामीकरण, लघु वनोपज संग्रहण, वनो एव वन्यप्राणियों की सुरक्षा में लगे होने से वन परिवार दहशत में है एवं कर्मचारी अप्नने’ आपको असुरक्षित महसुस कर दहशत में है।

छ0ग0 वन कर्मचारी सघ इस सकट की घड़ी में शासन प्रशासन से त्वरित ठोस निर्णय लेने की अपेक्षा कर सघ निम्न बिंदु पर त्वरित कार्यवाही की मांग करती है –

  1. वर्तमान में समस्त विभागीय कार्य तथा तेन्दुपत्ता सबधी कार्य स्थगित रखकर, वन कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान किया जावें।

समस्त जिलों मे लॉकडाउन की स्थिति में भी वन कर्मचारी कार्य सम्पादन कर रहें है इसमें जिला कलेक्टर द्वारा जारी लॉकडाउन आदेश में वन विभाग को लॉकडाउन से मुक्त रहने कोई स्पष्ट निर्देश नही है, त्वरित स्पष्ट निर्देश जारी हो – यदि मुक्त है ज्ञो कर्मचारियों को पूर्ण रूप से फटलाईन में ड्युटी मानकर प्राथमिकता से वेक्सीनेशन कराया जावे एवं स्वास्थ्य बीमा राशि 50 लाख किया जावे।

कोरोना से मृत कर्मचारियों के आश्रित परिवार को बगैर विलब के अनुकपा नियुक्ति दिया जावे एव अनुग्रह राशि 50 लाख भुगतान किया जावे।

वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा वर्चुअल मीटिग विडियों काफेस के माध्यम से लैकर वाद्सएप के माध्यम से मैदानी अमलों को लगातार नये – नये निर्देश देकर पालन करने कहा जा रहा है, अधिनस्थ कर्मचारी पालन भी कर रहे है, मैदानी अमले की कठिनाईयो को कोई नहीं समझ रहा है, कृपया इस पर शिथ्िलता बरती जावे। कृपया इस पर सुरक्षित निर्णय लिया जावे।

विभाग में सविदा, दैनिक वेतन श्रमिक, कम्प्युटर आपरेटर कार्यरत है उनके कॉर्यो में शिथिलता बरती जावे तथा मृत परिवार के आश्रितों को कार्य उपलब्ध कराया जावे

, समस्त वन कर्मचारियों को कार्य स्थल हेतु कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सेनेटाइजर,मास्क एव आवश्यक औषधि उपलब्ध कराया जावे मुलचंद शर्मा ने पत्र में लिखा है। कि शासन / प्रशासन द्वारा ठोस सुरक्षा के उपाय न करने से समुचे वन कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। एवं आपातकाल जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। कृपया ठोस निर्णय लेवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *