रायपुर cg24 आजतक न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के रोकथाम के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) निधि से बालोद जिले को एक करोड़ रूपए की राशि आबंटित की गई है। इस आशय का आदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी किया गया है। आदेश के तहत महामारी/विविध व्यवसायिक सेवाएं और विशेष सेवा के लिए 40 लाख रूपए, महामारी/विविध मशीन और चिकित्सीय उपकरण के लिए 30 लाख रूपए और महामारी संबंधी रोकथाम के लिए सामग्री और दवाईयों की आपूर्ति के लिए 30 लाख रूपए की राशि आवंटित की गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904