google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद मोहन मंडावी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिवस,कार्यकर्ताओ से कहा कि 1 मई को कोरोना पीड़ितों की सेवा करे उनको आवश्यकता के समान उपलब्ध कराए


सांसद मोहन मंडावी कल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे ।भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि ने प्रमोद जैन ने बताया कि सांसद मोहन मंडावी ने उनको फोन करके कहा कि कल 1 मई को मेरा जन्म दिवस है जिसमें आप सभी कार्यकर्ताओं से मेरा निवेदन है कि किसी भी प्रकार से मेरा जन्मदिवस ना मनाए। और आप भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन है के कार्यक्रम में लग जाएं और सेवा के माध्यम से लोगों को जितनी सुविधा प्रदान कर सकते हैं करे ।आप अधिक से अधिक सेवा करें लोगों को सुविधा पहुंचाएं भाप मशीन , दवाई देकर सेवा का कार्य करें ।फल वितरण करें ,ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं ,सूखा राशन उपलब्ध कराएं ,भोजन कराएं , यही मेरा जन्मदिवस का कार्यक्रम होगा भारतीय जनता पार्टी के सभी जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ,सांसद के प्रतिनिधि लोगों से सांसद मोहन मंडावी ने निवेदन किया है कि आप सेवा भाव से कार्य करें अभी विपरीत परिस्थिति है कठिन परिस्थिति है इस कोरोना काल में हम जितना हो सके लोगों की हर संभव मदद करे उन्हें सुविधा प्रदान करे सांसद ने कहा जितना हो सके लोगों की सेवा करें यही अपेक्षा आप सब से है और इस बात को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ने सभी मंडल अध्यक्षों से और पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि कल 1 मई को सभी कार्यकर्ता मंडल के अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों में एवं कोविड सेंटरों में फल वितरण करेंगे जरूरतमंदों को सूखा राशन देंगे , व मास्क और सेनेटाइजर का वितरण करे जिससे जो बन सके सेवा के भाव से कार्य करेंगे जैसा कि हमारे प्रदेश के नेताओं ने निर्देशित किया है और जिला भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन है के माध्यम से कल के कार्य करके शुभारंभ करेंगे और हमारे जिला भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों से निवेदन किया है कि सभी मंडलों में पांच पांच लोगों का जो टीम बनाया गया है वह सतत निगरानी करें और व्हाट्सएप के माध्यम से और फोटो भेजते रहें यही हमारा सेवा के भाव सभी कार्य करने का समय है और जितनी सुविधा हो सके जरूरतमंदो तक पहुंचाए । यही हमारा आप सब से निवेदन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *