Cg24 आजतक न्यूज़
रायपुर /दल्ली राजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के रूप में लगातार सेवा दे रहे प्रदेश के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों संवाददाताओं को संक्रमित होने पर प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में इलाज के दौरान निशुल्क बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागड़े ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण / शहरी क्षेत्रों से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर पर अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार पत्रकार कोरोना संक्रमितों के बीच जाकर एवं अन्य मोर्चों पर विपरीत परिस्थितियों में भी काम करते हुवे आवश्यक सूचनाओं एवं समाचारों को आम जनता तक पहुंचाते हैं इस दौरान बहुत से पत्रकार साथी संक्रमित भी हो जाते हैं ,समय पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने एवं आर्थिक अभाव के कारण कई बार जन हानि भी हो जाती है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि सरकार अपना नैतिक दायित्व निभाते हुए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों , संवाददाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा योजना लागू करें एवं प्रदेश में सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर , कोरोना संक्रमण एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पत्रकारों एवं उनके परिवार जनों को शासकीय खर्च पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करावें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904