गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर एवं पार्षद रामकृष्ण दाऊ सोनकर ,पार्षद विजय सोनकर के वार्ड में धड़ल्ले से सुबह 4:बजे से 9: बजे तक सब्जी का थोक में बोली लग रहा है। 4 घण्टे का बेकाबू भीड़।
गुंडरदेही नगर के धमतरी चौक के जनपद रोड ,अस्पताल के पास, सहाडा चौक ,नदियापारा , मे ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी कोचिया बुलाकर अपने घर के दरवाजा के सामने टमाटर सब्जी एवं अन्य सामग्री नींबू अदरक मिर्ची अन्य सब्जी के कारोबार बेधड़क चल रहा है, वहीं जिले में जब धारा 144 लगा हुआ है, तो क्यों इन लोगों को क्यों छूट मिला है ,आखिर कानून व्यवस्था को लेकर फिर एक बार प्रशासन के नाक के नीचे आखिर थोक में सब्जी बिक रहा क्या इस तरह के सुबह-सुबह भीड़ बढ़ाने वाले पर कार्यवाही होगी या मिल गई है। छूट
वैसे तो नगर पंचायत और पुलिस विभाग के द्वारा नियम उल्लंघन करने वालों का सब्जी जब्ती करता है , तो किसान व व्यापारी लोग अधिकारी एवं उनके कर्मचारियों पर गलत आरोप लगाते हैं कि हमारे सब्जी को ले जाता है ,पर अब इस बार बढ़ते संक्रमण को देखकर इन थोक में सब्जी बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है, जिस जगह में सब्जी का कारोबार चल रहा हैं उस जगह पर कोरोना संक्रमित के घर आसपास है, ऐसे में आसानी से ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों के कारण शहर कोरोना के चपेट में आ सकता है।
आखिर कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर धारा 144 सोशल ,डिस्टेंस ,मास्क का खुला ,उल्लंघन।क्यों
इधर वार्ड पार्षद शंकर यादव ने कहा प्रशासन चाहे तो मिनटों में कार्यवाही कर सकता है लेकिन इन लोगों को प्रशासन की संरक्षण से ही इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठा होते हैं, आखिर नगर को सुरक्षित रखना आम जनता के साथ-साथ प्रशासन के जिम्मेदारी होता है, आखिर थोक में सब्जी बेचना और सैकड़ों की संख्या में भीड़ लगाना किसकी अनुमति से ,और इन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही होना चाहिए। गुंडरदेही स्थानीय प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर सक्रिय नहीं है जो हमारे नजर में दिख रहा है।

वार्ड पार्षद रामकृष्ण दाऊ सोनकर ने हमारे कार्यालय पहुंचकर 11: बजे उन्होंने जानकारी दिया कि गुंडरदेही नगर के जनपद रोड से सहाडा चौक नदिया पार तक थोक में सब्जी बेचने वाले व भीड़ बढ़ाने वाले लोगों पर एफ आई आर दर्ज करें पुलिस एवं महामारी एक्ट के उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्यवाही करें प्रशासन, नहीं तो पूरा नगर कोरोना के चपेट में आ सकता है दूसरे चरण के लोगों में प्रशासन की कोई कार्यवाही नहीं।
नगर के समाजसेवी एवं पार्षद सलीम खान ने कहा दूसरे चरण के लॉकडाउन में प्रशासन की कार्यवाही 0 है ,आखिर ऐसी गैर जिम्मेदार लोगों के कारण नगर असुरक्षित हो रहा है सैकड़ों की संख्या में सुबह 4:बजे से 2: बजे तक भारी भीड़ देखने को मिलता है प्रशासन चाहे तो कड़ी कार्यवाही कर सकता है पर अभी तक लगभग 2 माह के लॉकडाउन में नगर में कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुआ है।
इस पूरे मामले को लेकर आज 1: बजे नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर को फोन कॉल किया तब उनका फोन बंद बताया।
पार्षद विजय सोनकर ने कहा किसान अपना सब्जी सोशल डिस्टेंस व ठेला रिक्शा से भेच सकते हैं पर थोक में नीलामी कर सब्जी बेचना उचित नहीं है इन पर उचित कार्यवाही करना चाहिए।
सुबह 4: बजे से 9: बजे तक नगर की विभिन्न वार्डों में थोक सब्जी का व्यापार एवं सोशल डिस्टेंस व भीड़ बढ़ाने के मामले को लेकर गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा इन लोगों पर कड़ी कार्यवाही करेंगे हमारे पुलिस जवान वहां पर तैनात है एवं लगातार पुलिस पेट्रोलिंग चल रही है फिर भी कल से भीड़ नहीं लगेगा उल्लंघन करने वालों पर समान जब्ती के साथ-साथ उन पर उचित कार्रवाई करेंगे कल से बिल्कुल क्लीन नजर आएगा।
इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव ने कहा कि हमारे नगर पंचायत की टीम लगातार घूम रहा है कई लोगों का सब्जी भी जप्त किया है कई लोगों को चलानी कार्रवाई किया गया है लगातार कार्यवाही जारी है और भी कल हम बड़ी कार्यवाही करेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904