Cg24 आजतक न्यूज़
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रायपुर एम्स प्रबंधन ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सभी हेल्थ वर्करों को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्देश जारी किया है।
रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ नितिन एम नागरकर के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में अधिकांश गंभीर रोगी ही एम्स आ रहे हैं। इनमें अधिकांश रोगी देर से पहुंच रहे हैं, जिनका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो जा रहा है। ऐसे स्थिति में उन्हें फिर से सामान्य स्थिति में लाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। इसी वजह से मृत्यु दर बढ़ रहा है। प्रदेश में
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904