google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी व उपाध्यक्ष रूपेश नायक ने कोरोना से लड़ने अपनी निधि से चिकित्सा सामग्री खरीदी करने सहमति दी

Cg24 आजतक न्यूज

नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी और उपाध्यक्ष रुपेश नायक ने डोण्डी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से बचाव के मद्देनजर आक्सीजन समेत अन्य उपकरणों की व्यवस्था के लिए अपने निधि से राशि देने की सहमति दी है । सोमेश सोरी ने कहा कि निकाय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन को नगर पंचायत की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी। सोमेश सोरी ने डोण्डी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 05 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, , ऑक्सीमेटर, व ऑक्सीजन सिलेंडर के व्यवस्था के लिए अपनी निधि से राशि देने की सहमति दी। उपाध्यक्ष रूपेश नायक ने कहा की क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु मैंने प्रशासन को कई सुझाव भी दिए। निकाय क्षेत्र में बड़ी संख्या में नगरवासियों के महामारी की चपेट में आने की संख्या बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में संक्रमण बढ़ने की आशका है, ऐसे में डोण्डी के सामुदायिक केंद्र में सरकार की तरफ से उचित स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी देंगे। । रूपेश नायक द्वारा रोजाना मरीजों को कोविड केंद्रों में भर्ती कराने में मदद कर रहे हैं। वार्ड पार्षद ममता जैन,रेखा चौहान,चांदनी दीक्षित, भावेश यादव,संजीव मानकर ,स्मृता डेविड,सुनीता निषाद,सहित अन्य ने बताया कि नगर के दो मुख्य तालाब लोहागढ़ व धोबी नाला जिस्की वर्तमान की स्थिति बहुत ही खराब है तालाब में गन्दगी से लेकर जल भराव के लिए गहरीकरण करना अति आवश्यक है नगर के वार्ड 01,02,03,04,05,06 के रहवासी इन तालाब का उपयोग निस्तारी के लिए करते हैं। इस कोरोना काल मे नगर वाशियों को राहत दिलाने पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य को लेकर है जिसमे निधि की अधिकतम राशि खर्च हो रही है। वही नगर के प्रमुख तालाबो की स्थिति भी बहुत खराब है अगर इस बारिश से पूर्व तलाबों की सफाई व गहरीकरण का कार्य नही हुआ तो आने वाले समय मे नगर में तालाबो के प्रदूषित पानी से नगर में संक्रमण से बीमारी फैलने की आशंका है।परन्तु निकाय में तालाब में खर्च हेतु कोई मद नही होने से अध्यक्ष सहित पार्षदों के पूरा दल तालाब की सफाई हेतु जिला प्रशासन से मदद की उम्मीद कर खनिज न्यास से राशि उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।एल्डरमैन अश्वनी जायसवाल व जनप्रतिनिधि अजय चौहान ,खिलेंद्र भुआर्य,लक्ष्मी कांत जैन,राधिका भारद्वाज, दिनेश अग्रवाल ,लाल चंद जैन,ने भी डोण्डी नगर के मुख्य तालाब लोहागढ़ व धोबिनाला की जल्द सफाई कराकर पानी भराव की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *