google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही ज्यादती के विरोध में अर्जुन्दा भाजपा मण्डल का धरना

Cg24 आजतक न्यूज


प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर एवं जिला भाजपा के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रही ज्यादती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के बाहर हांथो में ममता सरकार के विरोध में हाथो में काला फीता लगाकर, नारे की तख्तियां लेकर धरना दिया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु के घर के समक्ष धरना में बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को आज ममता के गुंडे सता रहे है। कल वही कार्यकर्ता ममता सरकार की ताबूत में कील ठोकेंगे। जिस तरह से मां बहनों की आबरू ममता के लोग बंगाल में लूट रहे है। ये लोकतंत्र के इतिहास में किसी काले अध्याय की तरह साबित होगा। वही सांसद प्रतिनिधि व भाजपा महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।बंगाल में जो कुछ आज हो रहा है। वो राज्य के प्रशासन द्वारा प्रायोजित हिंसा, क्रूरता है। ममता जी आप जीत में गरिमा रखिए। आप खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं। जिन माताओं के साथ आज बलात्कार हो रहा है, जिन बेटियों को घर से निकालकर मारा जा रहा है, क्या वो बंगाल की बेटी नहीं हैं? क्या उनके साथ ऐसा व्यवहार होना चाहिए?
इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में पार्षद चंद्रहास देवांगन, ओसाभ यादव,राजेश सोनकर मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *