जीत तिवारी cg24 आजतक न्यूज
ओड़िशा राज्य के अंग्रेजी शराब का तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार।
झलप, बसना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब को खपाने की थी योजना।
पुलिस को चकमा देने हेतु ट्रक में भरी मिट्टी के नीचे दबा रखा था। अंग्रेजी शराब।
कोरोना माहमारी के बढ़ते प्रभाव पर जिलें में लगी लाॅकडाउन के मददेनजर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अवैध शराब एवं नशीली पदार्थो के अवैधानिक गतिविधिओं पर रोक लगाने एवं उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु जिलें के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिनके तहत् थाना/चैकी क्षेत्रों में ऐसे गतिविधिओं पर निगाहे रख रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की ओड़िशा सेे अंग्रेजी शराब को ट्रक में भरकर बरगढ़, सोहेला के रास्ते भारी मात्रा में लाकर जिलें में खपाने की फिराक में है। उक्त सूचना पर सायबर सेल एवं थाना बसना टीम द्वारा ओड़िशा से आने वाली संभावित मांर्गो पर नाकेबंदी कर वाहन की इंतजार कर रखी थी। पुलिस की टीम ओड़िशा से आने वाली संदिग्ध वाहनो का लगातार चेंकिंग कर रही थी, तभी एक ट्रक क्रमांक CG 06GP7438 को ओड़िशा की ओर से आते देखा गया। जिसें बजाज मो0सा0 शो रूम के पास रोका गया। ट्रक में ओमप्रकाश वस्त्रकार पिता घासीराम वस्त्रकार उम्र 45 वर्ष सा0 टीकरापारा झलप एवं शंकर विश्वकर्मा पिता दुकालू सिंग विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष सा0 नवागांव थाना पटेवा जिला महासमुंद सवार थे। जिन्हें उतार कर ट्रक की केबीन एवं डाले की तलाशी ली गई। ट्रक में मिट्टी भरा हुआ मिला इसके संबंध में पूछताछ करने पर रायपुर ले जाना बताया। पुलिस टीम को उनके हाव-भाव एवं रात्रि में मिट्टी का परिवहन करने का अंदेशा हुआ और वाहन की बारिकी से तलाशी कर मिट्टी को हटाकर देखा तो एक प्लास्टिक की बोरी में भरा हुआ अंग्रेजी शराब मिला। जिसमें 09 पौवा इम्पोरियल ब्लू, 09 पौवा मेकडाल नम्बर वन, 04 पौवा रायल स्टेज, 04 पौवा मेकडाल नम्बर वन, 50 पौवा गोवा व्हीस्की, 02 अध्धी मेकडाल व्हीस्की जुमला 14430 एमएल अंग्रेजी शराब मिला। जिसपर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14430 एमएल कीमती 10,720 रूपयें अवैध अंग्रेजी शराब, एक ट्रक क्रमांक CG 06GP7438 कीमती 20,00,000 रूपयें, 03 नग मोबाईल कीमती 8000 रूपयें एवं 800 रूपयें नगदी कुल कीमती 20,19,520 रूपयें जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार सायबर सेल व थाना बसना द्वारा दूसरे पाइंट जगदीशपुर ओव्हरब्रीज एनएच 53 रोड़ के पास एक ट्रक क्रमांक CG 06GP1067 को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें मिट्टी भरा हुआ था जो बजाज मो0सा0 शो रूम पास पकड़े गये ट्रांसपोर्ट कम्पनी नाग ब्रदर्श का वाहन था। ट्रक की तलाशी पर उनके डाले में मिट्टी के नीचे दबा हुआ एक प्लास्टिक बोरी से 40 पौवा मेकडाल नम्बर वन, 50 पौवा गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 90 पौवा अंग्रेजी शराब मिला। जिसपर आरोपी रमेश कुमार बंसोड़ पिता स्व. मन्नुलाल बंसोड उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 आदर्श नगर बसना, अमन वस्त्रकार पिता ओमप्रकाश वस्त्रकार उम्र 21 वर्ष सा. टीकरापारा थाना पटेवा को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 पौवा अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 12,400 रूपयें, एक ट्रक क्रमांक CG 06GP1067 कीमती 20,00,000 रूपयें 03 नग मोबाईल कीमती 10,000 रूपयें, 1100 रूपयें नगदी जुमला कीमती 20,23,500 रूपयें को जप्त कर थाना बसना उनके विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत कार्यवाही की गई। सायबर सेल एवं थाना बसना की यह संयुक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना एल0आर0 ठाकुर एवं सायबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि0 जितेन्द्र कुमार विजयवार, प्रआर मिनेश सिंह, श्रवण कुमार दास, लक्ष्ण साहू आर अजय जांगड़े, चम्पलेश ठाकुर, हेमंत नायक, त्रिनाथ प्रधान, ललित यादव, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल एवं स्टाॅफ द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
- ओमप्रकाश वस्त्रकार पिता घासीराम वस्त्रकार उम्र 45 वर्ष सा0 टीकरापारा झलप ।
- शंकर विश्वकर्मा पिता दुकालू सिंग विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष सा0 नवागांव थाना पटेवा जिला महासमुंद।
- रमेश कुमार बंसोड़ पिता स्व. मन्नुलाल बंसोड उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 आदर्श नगर बसना।
04 अमन वस्त्रकार पिता ओमप्रकाश वस्त्रकार उम्र 21 वर्ष सा. टीकरापारा थाना पटेवा।
जप्त मशरूका – - 170 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 23,120 रूपये।
- दो ट्रक क्र CG 06GP7438 and CG 06GP1067 कीमती 40,00,000 रूपये।
- 06 नग मोबाइ्र्रल कीमती 18,000 रूपयें।
- नगदी 1900 रूपयें।
कुल कीमती 40,43,020 रूपये।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904