Cg24 आजतक
दल्लीराजहरा नगर पालिका की पार्षद श्रीमति सोनी मनोज दुबे ने आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दल्लीराजहरा को पत्र लिखकर मांग किया है कि वार्ड क्रमांक 3 पटेल कालोनी में बी एस पी द्वारा फुटबाल ग्राउंड के पीछे एक सार्वजनिक कनेक्शन दिया गया है जिस सार्वजनिक नल से पटेल कालोनी में निवासरत सभी लोग वहाँ से आप के घरों के पीने हेतु पानी बर्तनों में भरकर ले जाते है वार्ड में 1 सार्वजनिक नल होने के कारण सभी लोगो को उसी स्थान से ही पानी भरना पड़ता है जबकि बी एस पी प्रबंधन द्वारा बाकी वार्डो में जगह जगह कनेक्शन देकर पानी की आपूर्ति की जाती है
महोदय जी पूर्व में वह नल सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक खुलता था जिससे कि वार्ड वासियों को अपने पीने हेतु पानी के लिये आपसी सामंजस्य से 1व 2 बर्तन में दिया जाता था ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े परंतु अभी ग्रीष्म कालीन समय मे जब लोगो को पानी की अधिक आवश्यकता होती है तब बी एस पी प्रबंधन द्वारा उक्त समय मे 1 घन्टा कटौती करी जा रही है जिसके कारण सभी वार्ड वासियों को पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है जिसके कारण आये दिन वार्ड में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है
वही महोदय जी जब भी इनसे वार्डके अन्य क्षेत्रों में अतरिक्त सार्वजनिक नल का कनेक्शन हेतु कहा जाता है तो इनके द्वारा वार्ड पार्षद से ही पाइप उपलब्ध कराने हेतु कहा जाता है जबकि ब्ण्ळण्ड महोदय का ऑफिस भी वार्ड 3 के क्षेत्र में ही आता है वार्ड 3 का पटेल कालोनी का क्षेत्र बी एस पी के 130 एकड़ क्षेत्र में ही आता है
महोदय जी बीण्एसण्पी प्रबंधन द्वारा करोड़ो अरबो का दोहन दल्ली राजहरा से किया जा चुका है और दोहन की प्रक्रिया निरन्तर जारी है उसके बाद भी इस प्रकार से पीने के पानी उपलब्ध कराने में बहानेबाजी कर अंडगा डालकर आनाकानी करना ओर वार्ड के गरीब मजदूर वर्ग के लोगो को शुद्ध पीने के पानी से वंचित करना कहाँ तक न्यायोचित है
अतः आप से विनम्र निवेदन है कि बी एस पी प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देशित कर वार्ड क्रमांक 3 के पटेल कालोनी में दिए गए सार्वजनिक नल कनेक्शन में पूर्व के भांति बिना; 1 घंटे कटौती करते हुए पानी उपलब्ध करए ओर साथ ही साथ वार्ड क्रमांक 3 के ही फायर ब्रिगेड के पीछे पुराना स्टेट बैंक ऑफिस के पास 2 स्थानों पर सार्वजनिक नल कनेक्शन दिलवाने की असीम कृपा करें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904