google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राजनीति बंद कर पात्र लोगों को तत्काल टीकाकरण करें . शहर युवा मोर्चा बालोद

cg24 आजतक न्यूज

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज पूरे प्रदेश में जो 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण पर जो राजनीति जो अमीरी गरीबी का खेल भूपेश बघेल सरकार कर रही है उसके विरोध स्वरूप आज युवाओं द्वारा काला दिवस मनाया गया

युवा मोर्चा शहर बालोद द्वारा प्रदेश के निर्देश के अलावा एक अनूठे अंदाज में युवाओं के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें युवाओं ने काले वस्त्र का धारण करएअपने मुख में काली पट्टी बांधकरएकाले फुग्गे को पकड़ कर विरोध किया और बताना चाहा कि इतना गुस्सा छत्तीसगढ़ के युवाओं के अंदर इस विषय को लेकर है की तत्काल प्रभाव में आपने वैक्सीनेशन की व्यवस्था नहीं की और टीकाकरण को चालू नहीं किया तो इससे कड़ा रुख आपको देखने को मिल सकता है

युवा नेता कमलेश वाधवानी ने बताया कि पूरे देश में आज टीके को लेकर उत्साह है युवाओं में और हर राज्य में टीकाकरण हो रहा है मगर यह सरकार इस विषय पर राजनीति कर रही है हाईकोर्ट के फटकार के बाद टीकाकरण करने की व्यवस्था बनाने की जगह नए नियम लाने पर विचार कर रही है युवा मोर्चा ने आज पूरे प्रदेश में इस विषय को लेकर सरकार को चेतावनी के लिए काला दिवस के रूप में मनाया है

युवा नेता अजय बाफना ने कहा कि जो व्यवस्था पूर्व में 45 वर्ष से अधिक लोगों के लिए बनी हुई थी वही व्यवस्था भी बनानी थी मगर सरकार ना वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर है ना वे वैक्सीनेशन खरीदने का कोई रिकॉर्ड जनता के सामने रख रही है और लोगों को मरने के लिए बीच मझधार पर छोड़ दी है आज छत्तीसगढ़ का युवा इस विषय को लेकर आक्रोशित हैं और आज शहर युवा मोर्चा ने एक अलग अंदाज में विरोध कर बताया है कि अगर तत्काल प्रभाव में आपने युवाओं को टीकाकरण नहीं किया तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा

युवा नेता सुप्रीत शर्मा ने कहा कि सरकार का यह तानाशाही रवैया लोगों की जान के साथ खेल रहा है क्योंकि वैज्ञानिकों ने भी कहा है की ’वैक्सीनेशन ही एक सहारा है कोरोना से बचने का परंतु यह सरकार क्यों बेतूके निर्णय ले रही है लगातार हम लोग इस विषय में सरकार को उनके निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं यहां हमारा तीसरा आयोजन है 3 दिनों में शायद अब सरकार जागे

शहर युवा मोर्चा के नेता समीर खान ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में यह सरकार आई है युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है ऐसे अनेक विषय हैं परंतु इस विषय को ना बोलते हुए आपको बताना चाहूंगा हमेशा अपने कार्यों का केंद्र के ऊपर दोषारोपण कर देना इस भूपेश सरकार की फितरत रही है सीवाय किसानों पर राजनीति गरीबों पर राजनीति कांग्रेसियों का मुख्य उद्देश्य रहा है आज लोगों के जीवन के साथ यह भूपेश बघेल और उसकी पूरी सरकार राजनीति कर रही है में सरकार की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि जल्द से जल्द आपने इस विषय पर सही और उचित कदम नहीं उठाया तो युवा मोर्चा आक्रोशित होकर आप को मुंहतोड़ जवाब देगा

शहर के इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार शहर भाजपा के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा युवा मोर्चा के कमल पनपलीयाए राजीव शर्माएअजय बाफना कमलेश वाधवानी गिरजेश गुप्ता समीर खानए सुप्रीत शर्मा सचिन योगी राहुल साहू मनीष माधवानी कमल बजाज चेतन निमलकर एवन साहू आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *