google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हाईकोर्ट का फैसला युवाओ के हित मेए ओछी राजनीति से ऊपर आये भूपेश सरकार . संजीव सिंह

cg24 aajtak news

भारतीय जनता युवा मोर्चा के संजीव सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ की कॉंग्रेस सरकार ने अपनी कोरोना महामारी की विफलता को छुपाने के लिए छग राज्य में टीकाकरण को आरक्षण के दायरे में लाके अपनी ओछी राजनीति का साबुत एक बार फिर जनता के सामने पेश कर दिया है और अब हाइकोर्ट द्वारा इस योजना पर फैसला सुनने पर अपने अड़ियल रवैया को दर्शाते हुए इस पर रोक लगा दी जिससे राज्य के युवा वर्ग में काफी अक्रोश है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद मंगलवार से 18़ वालों के टीकाकरण पर रोक लगा दिया था लेकिन इसको लेकर आज हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि वक्सीनेशन पर राज्य सरकार रोक नहीं लगा सकता बल्कि सभी वर्ग के 33 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जाए। संजीव सिंह ने कहा कि कोर्ट का ये आदेश सर्वमान्य एवं जनता के हित पे है बीमारी कभी अमीरी गरीब देख के नही आती और जब भारत के प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों के लिए टीकाकरण की योजना लायी है तो छत्तीसगढ़ की सरकार इस पर अपने राजनीतिकरण कर योजना को ठप करने में लगी हुई है। टीकाकरण शुरुआत होने के कुछ दिन के अंदर ही लोगो की अनुपस्थिति के कारण बहुत से वैक्सीनशन डोज खराब हो गय बिना किसी योजना एवं तैयारी के आनन फानन में लिया ये फैसला युवाओ के हित के खिलाफ है और जिसके विरोध में आज 7 मई को राज्य भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया। संजीव सिंह ने मांग की है राज्य सरकार हाईकोर्ट और केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए अतिशीघ्र टीकाकरण प्रारंभ कर ताकि इस महामारी से जल्द से जल्द जीता जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *