cg24 आजतक न्यूज
गुरुर/बालोद :- छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ब्लाक संयोजक झम्मन लाल हिरवानी ने अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी नर्स बहनो को बधाई देते हुये कहा कि, तुम कर्म निष्ट सेवा की मूरत हो। हर काम तेरा कमाल है। तहे दिल से आभार तुम्हारा। तू इंसानियत की मिसाल है। नर्स किसी दिवस की मोहताज नहीं होती।आज दुनिया भर मे ज्यादातर देश मे कोरोना वायरस महामारी से जुझ रहैं है आज देश विदेश के नर्स बहनें भयंकर महामारी के बीच खास योगदान रखते है। हिरवानी के कहा कि,नर्स बहनें अस्पतालों और क्लीनक की रीड़ की हड्डी होती है जो अपने जान को जोखिम मे डालकर अपने जीवन मे कई बिमारियों,महामारी,कोविड-19 के लाखो मरीजों की देखभाल करती है वर्तमान परिवेश मे कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग लड़ने मे नर्स बहनें सबसे आगे है ।आज दुनिया भर मे डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी की तरह नर्स बहनें लगातार कोरोना मरीजो की देख भाल कर रही है ,नर्स बहनें अक्सर संकट की स्थिति मे भी अपना कार्य के प्रति अहम भूमिका वा योगदान देती है ।नर्स बहनें आपकी देख रेख मे अपना जीवन लगा देती है जब कोई जन्म लेता है तो सबसे पहले भगवान रुपी नर्स को पता चलता है संसार मे नर्स बहनें ममता मई ईश्वर का रुप है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904