cg24 आजतक न्यूज
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग संभाग की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई इस बैठक को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नवीन जी ने ली आज के बैठक में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय ,राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, संभाग प्रमुख किरण देव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा उषा टावरी, संभाग में आने वाले प्रदेश पदाधिकारी, समस्त संभाग में आने वाले जिलों के जिलाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संभागीय बैठक में सभी जिलों में चल रहे सेवा ही संगठन व अन्य विषयों पर चर्चा हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने बालोद जिला में चल रहे समस्त मंडलों की गतिविधियां व भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही कार्यों को विस्तार से सभी के समक्ष बैठक मे रखा ।
जानकारी अनुसार यह बैठक 6:30 बजे शुरू हुआ जो 9:15 बजे समाप्त हुआ सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री से और सभी सांसद से वरिष्ठ जनों से एक-एक करके पूरी जिले की जानकारी ली गई जिसमें सेवा संगठन का कार्यक्रम आपके कितने बूथ हैं। कितने विधानसभा हैं ।आप क्या कर रहे हैं कितना खाद्यान्न बांटा और सारी जानकारी सूखा राशन से लेकर के वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी टीकाकरण की जानकारी साथ ही सभी विषयों पर चर्चा हुआ इस बैठक में कितने जिला पंचायत सदस्य हैं कितने नगर पंचायत सदस्य हैं। कितने आप के विधायक हैं सांसद का दौरा मंडलों में आप का दौरा बातचीत चर्चा और इस कठिन समय में आपके जिले के द्वारा कौन-कौन से कार्यक्रम किए गए हैं सेवा के भाव से यह सारी चीजों की जानकारी ली गई है।
प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इस बैठक में बालोद शहर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के कार्यो की जानकारी दी वही शहर के अमित चोपड़ा, कमलेश सोनी,सुरेश निर्मलकर,नरेंद्र सोनवानी,व राजू पटेल के द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी दी वही गुंडरदेही के सौरव चोपड़ा,दल्ली राजहरा के राकेश द्विवेदी मोनू चौधरी, तो चिखलाकसा के विक्रम धुर्वे व अब्दुल इब्राहिम के द्वारा किये गए सेवा कार्यो को भी बैठक में रखा राकेश यादव ने भाजपा नेत्री व डॉ मोना टूवानी द्वारा शासकीय अस्पताल बालोद में व शहर के प्रमुख चौराहों में कुछ दिन पूर्व काढ़ा वितरण व 1000 निशुल्क मास्क का वितरण किया गया था उसका भी उल्लेख किया जिसकी सभी ने सराहना की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904