google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संजीवनी केयर टीम द्वारा कोविड संक्रमित परिवार को सुखा राशन पैकेट का किया गया वितरण

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, गुण्डरदेही विकासखण्ड के अंतिम छोर में स्थित गांव भाठागांव आर, जहां के युवा वर्ग संजीवनी केयर टीम गठित कर दानदाताओं के सहयोग से कोरोना महामारी से प्रभावित लोगो तक स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जनहित मे लगातार कार्य कर रहे है। इसी क्रम में दिन गुरूवार को संजीवनी केयर टीम भगवान भाठागांव आर के द्वारा गांव के कोविड संक्रमित व्यक्तियों को मास्क, सेनेटाईजर एवं सुखा राशन पैकेट का वितरण किया गया।

व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कोरोना से जंग जीतने युवाओं ने किया धनराशि एकत्र ,नाम नहीं काम के लिए कर रहे हैं संजीवनी केयर के टीम,

आपको बता दें कि कोरोना महामारी से ग्रामीणों का जनजीवन बहुंत ही ज्यादा प्रभावित हुआ है, खास कर जिस परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव आ रहे है उनके परिवार के सदस्यों को 14 दिन के लिए क्वारेंटाईन किया जाता है ऐेसे में उस परिवार का कोई भी सदस्य अपनी रोजी मजदूरी के लिए घर से बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे उस परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो जाती है उनके लिए अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना अत्यंत कठिन हो जाता है। ऐसे परिवारों के लिए संजीवनी टीम के युवावर्ग पूरी सहानुभूति के साथ काम कर रही है। गांव के 05 परिवारों को संजीवनी केयर टीम के द्वारा उनके सुपोषण का ध्यान रखते हुए सूखा राशन सामग्री का पैकेट वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि गुण्डरदेही क्षेत्र में कोरोना की लडाई में जरूरतमद व्यक्तियों तक आवश्यक चिकित्सा सुवधाएं एवं अन्य सुविधाएं पहुंचाने में संजीवनी केयर टीम भाठागांव आर लगातार संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *