

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय के अंतिम छोर में बसे ग्राम परसही मे अक्षय तृतीय के उपलक्ष में एक अनोखा विवाह देखा गया है, लॉकडाउन के चलते गांव में लोग शादी आने जाने के लिए तरस गए थे ,पर ग्राम परसही के नाबालिग बेटियों ने स्वयं अपने खर्चे से 2 दिन का गुड्डा गुड्डी का विवाह रचाकर मनोरंजन कर रहे हैं ,आपको बता दें पूरा मामला ग्राम पंचायत परसही के पूर्व सरपंच परमेश्वर साहू के यहां मंडप सजा है ।
गुड्डा गुड्डी का तेल हल्दी सहित नाच गान का भी कार्यक्रम देखने के लिए ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
शादी रचाने वालों में से योगिता देवांगन रश्मि यादव से जानकारी के अनुसार गुरुवार से मंडप साजन एवं तेल माइन का कार्यक्रम एवं टिकावन एवं अन्य कार्यक्रम आज संपन्न हो रहा है वही आधुनिक रूप से छोटा सा होम थिएटर डीजे के साउंड में छत्तीसगढ़ी गीत एवं फिल्मी गीतों के साथ में नाचा का कार्यक्रम किया जा रहा हैं मंडप में गुड्डा गुड्डी का तेल हल्दी का रस्म पूरा कर नाबालिग बेटियों ने बड़ी आनंद पूर्वक डांस भी कर रही है ।
कुछ सीखने की बात हैं सभी लोग लगाए हैं मास्क
गुड्डा गुड्डी के बिहाव में सभी लड़कियां मास्क लगाकर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार 10 से 12 लोग इस विवाह को रचाने का बीड़ा उठाया।
इसी बीच ग्राम पंचायत परसही के सरपंच ज्योति देवांगन एवं उनके साथी पंच ,पूर्व सरपंच रामेश्वर साहू के घर गुड्डा गुड्डी के बिहाव देखने मेहमान बन कर पहुंचा, तो गुड्डा गुड्डी का बिहाव देखकर महिला सरपंच श्रीमती ज्योति देवांगन भी बिहाव रचाने वाले बच्चों को मास्क व सेनीटाइजर का उपयोग बताया और शादी घर में भी मास्क का वितरण किया गया, प्रशंसा की बात है कि उस मंडप में सभी लड़कियां अपने मुंह पर मास्क लगाकर शादी का आयोजन कर रहे हैं, इस आयोजन में मुख्य रूप से योगिता देवांगन, रश्मि यदु ,भारती यदु, तृप्ति साहू ,नम्रता साहू ,रितु साहू एवं ग्राम पंचायत पर सही के सरपंच ज्योति देवांगन पूर्व सरपंच परमेश्वर साहू, ऋषि देवांगन , अक्षय तृतीय उपलब्ध में गुड्डा गुड्डी के विवाह में शामिल हुए।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904