google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

थैला लेकर पहुंच गए संसदीय सचिव कुँवरसिंह निषाद ग्राम खुरसुल में

अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संसदीय सचिव ,फिर अपने विधानसभा क्षेत्र में गरीबों को मदद करने थैला लेकर उनके द्वार तक पहुंचे।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के बहुचर्चित गरीबों के मसीहा व जनसेवक अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र विधायक जो सभी वर्गों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर समस्या के निदान दिलाने वाले संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने आज ग्राम खुरसुल मे कुछ दिन पहले कोरोना बीमारी से श्रीमती ललिता ठाकुर का मृत्यु हुई थी जिनके बच्चे मूर्ति ठाकुर व नरेंद्र ठाकुर से मिलने पहुंचे मिलकर 5000 रूपये, फल, कपड़ा, राशन सहायता स्वरूप प्रदान की। अर्जुंदा तहसीलदार ममता टावरी से चर्चा करके , बच्चों को शासन द्वारा दी जाने वाली समस्त सहायता देने के निर्देश दिये। इस दौरान ग्राम खुरसुल में बन रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किए, और ग्राम वासियों से मिलकर सभी का हालचाल जाना।

संक्रमण से मृत महिला के परिवार को अपने हाथों से थैला में आवश्यकता के समान एवं नगद राशि को भेंट किया व विधायक ने राज्य शासन से पूरी तरह उन परिवार को मदद करने की बात कहीं।

इस दौरान प्रेमा देवांगन, खिलानंद ठाकुर, भूपेंद्र सानसेन, डॉक्टर चंद्रहास देशमुख, संदीप बीआर चंद्राकर, चेतन आनंद वैष्णव, मानसिंह देवांगन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *