google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एम्बुलेंस वाले भी मानवता दिखलाए पीड़ितों को लूटना बन्द करे :- हरदीप सिंह रैना

जीत तिवारी महासमुंद

कोरोना महामारी किसी के लिए के लिए आपदा तो किसी के लिए अवसर बन कर आई है एक और जहां कोरोना महामारी को लेकर आमजन से लेकर शासन-प्रशासन सरकार सब परेशान हैं वहीं मौकापरस्त लोग इसे अवसर से कम नहीं समझते हैं ऐसे ही मामले एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर सामने आ रहे हैं वही एंबुलेंस जिसे सेवा के नाम से जाना जाता था अब वह व्यवसाय बन चुकी है सराईपाली से रायपुर मरीज को ले जाने के लिए 10000 से ₹15000 चार्ज किया जा रहा है। सराईपाली नगर पालिका के सभापति एवं पार्षद हरदीप सिंह रैना ने बताया की एंबुलेंस को लेकर लूट मची हुई है लोग इस महामारी में भी पैसा कमाने का अवसर देख रहे हैं सोचा नहीं जा सकता, मैं खुद इस बात का गवाह हूं कि किस प्रकार इमरजेंसी के समय जब वार्ड के एक युवा को रायपुर भेजना था एंबुलेंस के लिए 10000 से ₹15000 मांगे जा रहे थे जैसे तैसे कर हमने व्यवस्था कर 108 में मरीज को रायपुर एम्स अस्पताल भेजा, सरकार द्वारा एंबुलेंस के लिए रेट तय किए गए हैं लेकिन उस रेट पर कोई भी एंबुलेंस वाला जाने को तैयार नहीं होते, यहां तक कि झिलमिला चौक से सराईपाली अस्पताल 2 कि.मि ले जाने हेतु दो से ₹4000 एंबुलेंस वाले मांग रहे हैं, ऐसे में आमजन के सामने बड़ी मुश्किल की स्थिति खड़ी हो गई है गरीब व्यक्ति तो वहीं से रेट सुनकर वापस चला जाता है प्रशासन को इस पर संज्ञान लेते हुए कड़ाई से एंबुलेंस के नाम पर मनमानी लूट पर लगाम लगानी चाहिए
पार्षद हरदीप सिंह रैना ने बताया ऐसा नहीं है की सभी इस प्रकार की लूट कर रहे हैं सराईपाली की प्रतिभा इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित प्रतिभा एंबुलेंस रियायती दर पर एपीएल और बीपीएल कार्ड धारियों सामान्य लोगों को एंबुलेंस उपलब्ध करा रही है लेकिन एक ही एंबुलेंस होने के कारण यह पर्याप्त नहीं है ऐसे में सभी को उनकी तरह मानवता दिखानी चाहिए यह समय मरीजों के रिश्तेदारों को लूट कर जेब भरने का नहीं बल्कि मानवता दिखाते हुए सेवा भाव से मदद करने का है पार्षद रैना ने सभी एंबुलेंस संचालकों से अनुरोध किया है कि वे रियायती दरों पर लोगों को एंबुलेंस उपलब्ध कराएं और मानवता का परिचय दें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *