google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

1 माह पहले हुई शादी हो गए पति पत्नी कोरोना संक्रमित,इलाज करा रहे कोविड सेंटर मे आज फिर ले लिए अग्नि के सात फेरे

Cg24 आजतक न्यूज

बालोद छत्तीसगढ़ के महावीर कोविड केयर सेंटर से देखने को मिली जहां पर 1 माह पूर्व युगल जोड़ों का विवाह हुआ उसके बाद में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए बालोद जिले के ग्राम बरही के रहने वाली कांति साहू व चंद्रकांत साहू यह वैवाहिक जोड़ा है कोविड- होने के बाद महावीर कोविड केयर सेंटर बालोद छत्तीसगढ़ लाया गया आज भारत देश में अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जा रहा है इसी बीच यहां पुतरा पुतरी का विवाह होना था लेकिन सकारात्मक सोच वाले लोगों ने इन जोड़ों से निवेदन किया कि आप की शादी हो गई है आज पुतरा पुतरी की जगहआपका र्विवाह किया जाए ताकि एक संदेश आम लोगों तक जाएं और महावीर कोविड-19 के खुले प्रांगण में कोरोना संक्रमित होकर लाभ ले रहे लोगों के बीच में इनका विवाह कराया गया
प्रारंभ में दोनों युगल जोड़ों का मंडल छावनी तेल माटी, चुल माटी और नचाई के साथ एक ऐतिहासिक माहौल में इनका कार्यक्रम हुआ इसके बाद भांवर (फेरा) टीकावन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जो अपने आप में अनोखी मिशाल है इस सब के साक्षी कोविड-19 सेंटर में लाभ ले रहे है मरीज के अलावा पत्रकार साथी भी रहे…
इस अवसर पर डॉ प्रदीप जैन ,स्वरूप राठी, प्रभाकर जैन , मोहन भाई पटेल ,शंभू साहू अनिल मुंदडा , पत्रकार प्रदीप चोपड़ा ,अरुण उपाध्याय ,उत्तम साहू ,सुप्रीत शर्मा ,सतीश रजक, संजय सोनी, जीशान कुरैशी ,नितेश वर्मा ,रूपचंद जैन, मोहन नाहटा , सुनील जैन एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नर्स आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *