google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

श्याम जायसवाल के मामले में पुलिस कर रही लीपापोती,वही कांग्रेसी कर रहे हस्तक्षेप,आदिवासी महिला नर्सो के साथ अभद्र व्यवहार समाज आगे आये,भाजपा घेरेगी सरकार को:-राजेन्द्र राय

Cg24 आजतक न्यूज़

बड़ी बात यह कि :- बालोद जिला भाजपा या दल्ली राजहरा संगठन हर विषय पर मामले पर सक्रियता दिखलाती है। व सामने आती है। लेकिन इस मामले पर आवाज गुंडरदेही से उठ रहा है। तो क्या मामले की जानकारी स्थानीय नेताओं को नही है ?

बीएसपी अस्पताल में टिकाकरण को लेकर सामने आए मामले में वहां कार्यरत नर्सो ने आरोप लगाया कि श्याम जायसवाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर टिका लगाने दबाव बनाया

मामले की जानकारी पर सम्बंधित बीएमओ,नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर,व दल्ली राजहरा थाना प्रभारी टी एस पट्टावी मौके पर पहुंचे थे

बालोद/गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज :- गुंडरदेही के पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजेन्द्र राय ने दल्ली राजहरा के बीएसपी अस्पताल में कार्यरत नर्सो के साथ युवा नेता श्याम जायसवाल के द्वारा अभद्र व्यवहार व गाली गलौच करने को लेकर समाचार पत्रों में छपे खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भिलाई स्टील प्लांट दल्लीराजहरा हॉस्पिटल में दल्ली राजहरा के युवा नेता श्याम जायसवाल द्वारा आदीवासी महिला नर्सों से डॉक्टर से अभद्र व्यवहार गाली गलोच व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया करीब 2 घंटा डॉक्टर व नर्स स्टाफ़ ने काम बंद कर विरोध प्रकट किया व मामला की गम्भीरता को देखते हुवे नगर पालिका के अध्यक्ष अन्य कोंग्रेस गण मामले को रफ़ा दफ़ा करने police पर दबाव बनाया गया परिणामतह सिम्पल से आवेदन नर्सिंग sttafe से लिया गया व मीडिया में स्टेटमेंट दिया गया की एफ़आईआर कर ली गई है ।न्यूज पेपर में प्रकाशित किया गया है । मैंने सीएसपी राजहराटी॰आई॰ दोनो पुलिस अधिकारी से बात की है ।टी॰आई॰ का कहना है जब तक इस मामले में धक्का मुक्की या मारपीट नही हुई तब तक अपराध की श्रेणी में नही आयेगा अभी जाँच व बयान लेना बाक़ी है। उसके बाद FIR होगी पुलिस के अनुसार IPC की धारा 186 अभद्र व्यवहार जो जमानतीय धारा है । जबकि As per law शासकीय कार्य में अवरोध पैदा करना गाली गलोच करना आई॰पी॰सी॰ की धारा 353 व 294 की धारा मुक़दमा क़ायम होना चाहिये दोनो धराये NON BALEBLE अपराधी को कोर्ट से ही ज़मानत मिल सकती है ।कोंग्रेस पार्टी द्वारा अपराधी को बचाने का पूरा पूरा दबाव बनाया जा रहा है आदिवासी समाज सामने आवे समाज की रक्षा के लिये आंदोलन के लिये तैय्यार हो जाये भाजपा अपने स्तर पर सरकार की घेरा बंदी करेगी ।

( cg24 आजतक को मिली जानकारी अनुसार श्याम जायसवाल कांग्रेस पार्टी से निलंबित है। फिलहाल आज पर्यंत तक )

गुंडरदेही विधायक राजेन्द्र राय ने इस मामले पर कहा कि हमारे समाज की आदिवासी नर्सो के साथ यह व्यवहार हो रहा जबकि वो इस कोरोना संकट के मजबूती से काम कर रही है। तब इस प्रकार का अपमान गलत है। आदिवासी समाज को सामने आना चाहिए वही भाजपा संगठन इस मामले पर सरकार की घेराबंदी करेगी यह बात भी कही

इस मामले पर नगरपालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि मुझे अस्पताल में टिकाकरण कार्य बन्द होने की जानकारी मिली तो में वहां पहुंचा था व टीकाकरण को चालू करवाने का काम किया नर्सो के साथ हुए मामले पर कहा कि नर्सो के द्वारा सम्बन्धितों को पत्र दिया है। ये उनकी जिम्मेदारी है। आगे क्या करते है। हमारा उस मामले से कोई लेनादेना नही है।
        शिबू नायर -अध्यक्ष नगर पााालिका 
                 दल्ली राजहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *