Cg24 आजतक न्यूज
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के उच्च पदाधिकारियों से चर्चा करने के पश्चात कलेक्टर बालोद से कल 11:00 बजे एक डेलिगेशन व्यापारी संघ चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से मिलेगा व बालोद जिले के व्यापारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए covid- 19 के नियम में कुछ छूट देने की बात करेंगे और मांग पत्र सौपेंगे ।इस डेलिगेशन में गुंडरदेही से प्रमोद जैन एवं व्यापारी गण उपस्थित रहेंगे साथ ही बालोद और दल्ली राजहरा के चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारी गण उपस्थित रहेंगे और प्रदेश स्तर के चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और उनकी ओर से नियुक्त ज्ञानचंद जैन जो प्रभारी हैं चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से वो रहेंगे और एक डेलिगेशन कलेक्टर से मिलकर बालोद जिले के व्यापारियों की बात रखेंगे
गुंडरदेही से प्रमोद जैन ने कहा कि कल प्रयास किया जाएगा कि बालोद जिला के व्यापारियों को भी रायपुर और दुर्ग की तरह छूट मिले ।व्यापारी लोग बहुत परेशान हैं तकलीफ में है उनकी कुछ समस्या का हल हो सके ।इसके लिए डेलिगेशन कल 11:00 बजे बालोद कलेक्टर आफिस कक्ष में उपस्थित होकर के चर्चा करेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904