google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नाई समाज को आर्थिक पैकेज दे सरकार नही तो धरना प्रदर्शन करेंगे :-संतोष कौशिक

फुटपाथ में सैलून लगाकर व्यापार करने वाले छोटे-छोटे लोगों को घर चलाना बड़ी मुश्किल हो गया है सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

बालोद cg 24 आजतक न्यूज :-बालोद जिला नाई समाज ने आज कोरोना महामारी के चलते लगातार लाकडाउन की स्थिति मे सबसे अधिक अगर किसी के ऊपर विपदा व आर्थिक तंगी आई है तो वो है सेन नाई समाज पिछड़े साल तीन महिने सैलून दुकान बंद रही और इस साल भी लगभग डेढ महिने से दुकानदारी बंद करा दी गई है आर्थिक तंगी की मार से समाज परेशान है परिवार के जिवको पाजॅन मे भयावह समस्या आ रही है सरकार व जिला प्रशासन से अनेको बार अनुनय निवेदन आवेदन कर थक चुके है प्रशासन मे बैठे अधिकारी गण व सरकार के मन्त्री विधायक कान मे तेल डालकर सो रही है दिये गये आवेदन को शायद रद्दी मे फेक दी गई है।

जिला सेन समाज मिलेंगे कलेक्टर से बहुत जल्द सेन समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद एवम भाजपा शहर महामंत्री संतोष कौशिक ने शक्त लहजे मे कहा है कि अब और सहा नही जावेगा सेन समाज का सब्र का बांध टूट गया है 20 मई तक सरकार नाई परिवार को आर्थिक पैकेज प्रदान करे और सैलून खोलने की अनुमति प्रदान करे अन्यथा सेन समाज उददेलित होकर सड़क मे उतर कर धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *