

Cg24 आजतक न्यूज़
जिला मुख्यालय बालोद से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम तारोद आया करोना की चपेट में l कोरोना से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या को देखकर ग्राम को जिला प्रशासन ने केन्टेंटमेंट जोन घोषित किया l गांव में निवासरत कांग्रेस के युवा नेता सुभाष यादव के नेतृत्व में गांव की युवा साथियों ने मिलकर पूरे गांव के गली मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर सेनीटाइज किया l युवा साथियों ने गांव के नागरिकों को कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए कहा की सैनिटाइजर एवं साबुन से लगातार हाथ धोते रहे l मास्क का नियमित उपयोग करें , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करें एवं कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति शासन द्वारा निर्धारित स्थान पर टीकाकरण अवश्य कराएं अफवाहों से बचें एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और सभी को जागरूक करें l याद रहे सुरक्षा ही बचाव है l गांव के युवा साथी सदैव सामाजिक तथा सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा गांव के विकास में सदा सहभागी बनते हैं l
उक्त जनचेतना कार्य में अपनी आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग प्रदान करने वालों में प्रमुखरूप से कोमल यादव, शंभु साहू, हरिराम, पुष्पेंद्र,किशन साहू, आदित्य यादव,अनमोल, कृष्णकांत यादव, इंद्रजीत साहू,विलास, सखी महिला स्व सहायता समूह के सदस्य गायत्री नायक,बृज साहू,राधिका निर्मलकर, गांव के सरपंच एवं पंचगण उपस्थित रहे l
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904