google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महासमुंद में हुई ब्लैक फंगस से एक व्यक्ति की मौत, निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती…

जीत तिवारी की रिपोर्ट महासमुंद


महासमुंद:- छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में इस फंगस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्ग में हुई पहली मौत के बाद आज दूसरी मौत महासमुंद में हुई है। महासमुंद के प्राइवेट हास्पीटल में ब्लैक फंगस के 6 मरीजों को भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक मरीज की मौत हो गयी है।जानकारी के मुताबिक महासमुंद के जैन नर्सिंग होम में दो दिन पहले ही ब्लैक फंगस के 6 मरीज मरीज भर्ती कराये गये थे। कोरोना संक्रमण से उबरे इन मरीजों में एक मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गयी, जबकि एक मरीज की स्थिति गंभीर है, जिसे रायपुर के एम्स में रेफर किया गया है। वहीं 4 मरीजों का इलाज महासमुंद में ही चल रहा हैइन चारों मरीज की स्थिति अभी बेहतर है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में ब्लैक फंगस के करीब 50 मरीज मिले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। रायपुर के एम्स में भी पिछले दिनोें कई मरीजों को भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *