google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में हुए भारी भ्रष्ट्राचार के खिलाफ राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डे ने उठाई आवाज

Cg24 आजतक न्यूज

रायपुर cg24 आजतक न्यूज:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार का ढाई साल का कार्यकाल एक दिन बाद पूरा होने जा रहा है लेकिन इन ढाई सालों में राज्य में जिस तरह भ्रष्टाचार पनपा है, इसी की बानगी है कि अब सरकार के एक अधिकारी को इस भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ रहा है। राज्यसभा सांसद और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुश्री सरोज पाण्डे ने यह बात पत्रकारों से हुई चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी जिस प्रकार अनशन पर बैठे है और भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर भी उसके खिलाफ कोई कार्यवाही न होने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा यह भूपेश सरकार के कार्यकाल में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलता है।

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने यह कैसा प्रदेश बना दिया जहां एक सरकारी अधिकारी ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन कर रहा है। संभवतः राज्य का यह पहल मामला है जब एक सरकारी अधिकारी को अनशन करना पड़ रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सुधाकर बोदले जिन्होंने महासमुंद जिले में महिला बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और स्कूलों में दिए जाने वाले रेडी टू इट योजना में 2020 में हुए 30 लाख से अधिक के बड़े भ्रष्टाचार को उजागर किया है। अब उन्हें ही भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ अनशन करना पड़ रहा है। यही नहीं भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले इस अधिकारी को ही अब सरकार प्रताड़ित कर रही है। यह राज्य की भूपेश सरकार के लिए डूब मरने वाली बात है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के द्वारा करवाई जानी चाहिए साथ ही भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले अनशन पर बैठे अधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाना चाहिए यह भारतीय जनता पार्टी मांग करती है।

छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश को भ्रष्टाचार के रंग में ऐसा रंग दिया है कि यह राज्य सरकार कांग्रेस पार्टी के लिए एक फांयनेंसर की भूमिका निभा रही है। हालही में हुई असम विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने वहां का प्रभारी बनाकर भेजा जहां उन्होंने भ्रष्टाचार के पैसे की गंगा बहा दी लेकिन उसके बाद भी वहां जीत हासिल नहीं कर सके। यही नहीं भूपेश बघेल सरकार कांग्रेस पार्टी के लिए फायनेंसर का काम कर रही है। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार का पिछले ढाई साल का मूल्यांकन किया जाए तो यह एक असफल और भ्रष्ट सरकार के रूप में जनता से सामने है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में टूरदर्शिता की कमी है यही कारण है कि आज पूरा प्रदेश कोरोना महामारी के इस दौर में वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहा है। राज्य में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं है बल्कि वैक्सीन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा तरह तरह की अफवाह फैलाई जा रही है, जिसके चलते लोग टीकाकरण के लिए आगे आने से घबरा रहे है। यही नहीं कोरोना के कारण पूरे प्रदेश में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। वही पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भी भ्रष्टाचार के लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधाते हुए उन्होनें प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री को पद हटाए जाने की मांग भी उन्होंने की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालनी राजपूत भी इस प्रेसवार्ता में उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *