Cg24 आजतक न्यूज़

आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर कांग्रेसी द्वारा किए गए वादों के पूरा नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा डौंडीलोहारा मंडल के बड़गांव में प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे देवलाल ठाकुर ने किसानों एवं ग्रामीणों से कहा आज से ढाई साल पहले कांग्रेस ने वादा किया था हाथ में गंगाजल लेकर कांग्रेसियों ने वादा किया था छत्तीसगढ़ में संपूर्ण शराबबंदी लगा देंगे लेकिन सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में शराब की नदियां बहने लगी शराब पहले तो दुकानों में भट्टी में मिलती थी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इसे घरो घर पहुंचाने का प्रबंध किया
आलम यह है अभी-अभी महासमुंद में 5 लोग रेल में कटकर शराब के कारण मर गए कई लोग एक्सीडेंट में शराब के नशे में मर रहे हैं गांव गांव में शराब बिक रहा है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोग चखना सेंटर एवं अपने दुकानों में शराब की दुकान चला रहे हैं जो हमारे समाज के लिए किसानों से कहा गया ₹2500 में धान खरीदेंगे और बोनस देंगे 2 साल से बोनस का अता पता नहीं है ।शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पाया बेरोजगारी भत्ता का आटा पता नही
वृद्धा पेंशन 15 सो रुपए देने की बात कही थी अभी तक किसी भी पेंशन धारियों को 15 सो रुपए की राशि नहीं मिल पाई
इस छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी वर्गों को सिर्फ ठगा है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ढाई सालों में ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया है जिसे लेकर जनता के समक्ष जाया जा सके कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विक्रम साहू देव दयाल देशमुख सुरेश साहू यशवंत बंजारे मनहरण ठाकुर सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904