google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

15 वे वित्त राशि आबंटन मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने अध्यक्ष व सीइओ से की मुलाकात कहा भेदभाव सही नही

Cg24 आजतक न्यूज़

जनपद सदस्यों का राशि आवंटन के मामले में गुंडरदेही जनपद में आज भाजपा समर्पित जनपद सदस्य सहित भाजपा नेता पहुंचे जनपद सीओ से मुलाकात करने

राशि आवंटन के मुद्दे पर भाजपा के पदाधिकारी एवं जनपद सदस्यों ने, गुंडरदेही सीईओ और ज.पं . अध्यक्ष सुचित्रा साहू को घेरा

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- 15वें वित्त के राशि आवंटन,जिसमें अध्यक्ष अपने पद का हवाला देते हुए सदस्यों के कार्यक्षेत्र में राशि के वितरण में पक्षपात करते हुए राशि विभाजन किया, उक्त विषय को लेकर भाजपा के, जिला महामंत्री प्रमोद जैन , जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज , जिला पंचायत सदस्य पुस्पेन्द्र चन्द्राकर , गुण्डरदेही मंडल अध्यक्ष दुस्यंत सोनवानी के मार्गदर्शन में सीईओ एवं जनपद अध्यक्ष से मिलकर सदस्यों को राशि आवंटन बराबर रुप से राशि आवंटन करने किसी प्रकार का पक्षपात भाजपा के सदस्यों के साथ न करने की बात कही

विधानसभा चुनाव के ढाई साल बाद पहली बार जनपद के जनप्रतिनिधि कांग्रेश भाजपा आमने-सामने हो रहे हैं।

अगर 15वे वित्त के राशि 24 सदस्यों को बराबर आवंटन नहीं हुआ तो भाजपा जनपद सदस्य सहित जिला भाजपा के द्वारा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस विषय पर चर्चा की गई , और सहमति ना बनने की स्थिति में, भाजपा मोर्चा खोलने के लिए हमेशा तैयार है अवगत कराया गया और बराबर राशि आवंटन ना करने की स्थिति में, कोई भी राशि भाजपा के सदस्यों ने लेने से इंकार किया, जनपद के सदस्य अनिल सोनी,हीरा गांधी, निर्मला हेमन्त साहू,तेजराम साहू,प्रेम ठाकुर,गायत्री ठाकुर, वेदकुमारी गजेंद्र,दुर्गेश्वरी यादव,चंद्रिका गिरधर साहू आदि उपस्थित रह कर अपनी बात रखे इस पूरे मामले को लेकर जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव कर रही है। कांग्रेश समर्पित अध्यक्ष की मनमानी इस तरह से नहीं चलेगा आखिर शासन की कहीं गाइडलाइन में नहीं लिखा है किसी सदस्य को कम ज्यादा राशि आवंटन करने का पहला मामला आया है।

जिला पंचायत के सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा पहली बार कांग्रेस की सरकार में बहुमत के आधार पर प्रशासनिक अधिकारी के राशि आवंटन में हम संतुष्ट नहीं हैं ।आखिर सभी सदस्य को समांतर राशि विकास कार्य के लिए दिया जाए नहीं तो भाजपा करेगी उग्र आंदोलन।

राशि आवंटन के मामले में जनपद पंचायत के सीईओ दीप्ति मंडावी से 6:47 में फोन पर संपर्क करने पर फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *