google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अब बालोद की पहचान उद्यानिकी महाविद्यालय अर्जुंदा नगर में खुलने से भी होगा, बालोद जिला सहित पड़ोसी जिले के लोग भी शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेंगे

cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, नवीन तहसील अर्जुंदा एवं विधायक के गृह नगर के आसपास के 3 गांव मिलाकर शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए जगह चयनित का कार्य पूर्ण हो गया है वही मुख्य मार्ग में स्थित भालू कोनाहा, मटेवा, में लगभग 90 एकड़ जमीन पर उद्यानिकी महाविद्यालय का भवन एवं अधिकारी कर्मचारियों का आवास बनेंगे

अर्जुंदा नगर में कुछ ही दिन में ऑनलाइन उद्यानिकी महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ चालू करने आज उद्यानिकी विभाग की टीम ने किया निरीक्षण।

वही फिलहाल उद्यानिकी महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए अर्जुन्दा नगर पंचायत से लगा हुआ प्राथमिक साला भवन में अस्थायी रूप से संचालन के लिए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने दिया सहमति , महाविद्यालय के जगह चयन एवं अस्थाई रूप से महाविद्यालय खोलने को लेकर आज प्रशासनिक स्तर में डॉ. अजय वर्मा ओएसडी उद्यानिकी, डॉ.जितेन्द्र सिंह अधिष्ठाता, के.आर.साहू वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विकास केन्द्र बालोद एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद बाजार चौक, अर्जुन्दा स्थित प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण किये उक्त प्राथमिक शाला भवन में अस्थाई रूप से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

इस दौरान महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित ग्राम-भालूकोन्हा, डुड़िया एवं मटिया (अ) पहुंच कर चयनित जगहों का निरीक्षण किये इसके साथ ही भवन निर्माण एवं अन्य कार्यों को गति देने के लिए विचार-विमर्श किये इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, जसवंत देवांगन, डॉ जितेंद्र कामड़े, डॉ राजेन्द्र पाटिल, पूनम साहू सचिव, तामेश्वर देशमुख महामंत्री, प्रेमा देवांगन, यशवंत देशमुख सकरौद उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *