Cg24 आजतक न्यूज़
जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने आज कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला व कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने जा रहे है।जो सरकार अपनी पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री बनाने का वादा पूरा नहीं कर सकती है,वो भला शराबबंदी,कर्ज माफ़ी,2500 बोनस,नियमितिकरण,नौकरी,2500 बेरोज़गारी भत्ता,1500 पेन्शन जैसे हमारी पार्टी जनता कांग्रेस से कॉपी-पेस्ट किए वादे ख़ाक पूरा करेगी ?नकल करने में भी अक़्ल की ज़रूरत होती है! ढाई साल में सिद्ध हो चुका है कि भुपेश बघेल की सरकार की नीति व नियत में खोट है और न अक़्ल व न शक्ल है-केवल दारू,रेत,कोयला,लोहा,ठेकों व पदों को बेचके अपनी जेब भरने की हवस है।छत्तीसगढ़िया इस लूट के लिए उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे!
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904