google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

15 वे वित्त की राशि आबंटन पर घिरी जनपद पंचायत गुंडरदेही अध्यक्ष सुचित्रा साहू,सदस्यों ने कहा नियमों के विपरीत काम कर रही

Cg24 आजतक न्यूज

जनपद पंचायत गुंडरदेही में 15वें वित्त की राशि पर विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष पर लगाया आरोप ,जनपद अध्यक्ष ने बताया बेबुनियाद

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- जनपद पंचायत के सभी सदस्यों को 15वे वित्तीय राशि की आबंटन के मामले में जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सदन के सभी सदस्यों को समान रूप से राशि वितरीत किया गया है,कंही पर भी पक्षपात या भेदभाव नही किया गया हैं, सामान्य सभा मे बहुमत के आधार पर सदन में प्रस्ताव पारित कर राशि आबंटित किया गया है।

वर्ष 2020-2021 व 2021-22 दोनों में ही सामान्य सभा के बैठक में बहुमत के आधार में सदन में प्रस्ताव पारित कर सभी सदस्यों को समान राशि आबंटित की गई है।
अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूर्णतया निराधार है, छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास् कार्य योजना एवं उनकी छवि धूमिल करने की प्रयास किया जा रहा है जो कि विपक्ष की ओछी मानसिकता को दर्शाता है एक जनपद पंचायत अध्यक्ष होने के नाते मैं अपनी क्षेत्र की जिम्मेदारी और गुंडरदेही ब्लाक के 117 ग्राम पंचायत को समान अनुपात एवं बिना किसी भेदभाव से करना चाहती हु। आगे भी मैं अपनी जिम्मेदारी शासन के निर्देश के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करती रहूंगी

इस पूरे मामले को लेकर फिर एक बार विपक्षी जनपद सदस्यों सहित भाजपा नेताओं ने कहा यह लड़ाई अंतिम तक लड़ेंगे चाहे हमको न्यायालय जाना क्यों ना पड़े इस पूरे मामले को लेकर जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा बहुत जल्द जिले की कलेक्टर से मुलाकात करेंगे अपर कलेक्टर से हमारी बात हो गई है आगे श्री जैन ने कहा अभी तो हमारे पास विपक्ष के जनपद सदस्य सहित पक्ष के भी लोग हमारे संपर्क में हैं अभी तो बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राय ने कहा 15 वे वित्त की राशि को नियम से आवंटन करना चाहिए सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष के सदस्यों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे । जनपद सदस्यों को भेदभाव कर राशि आवंटन होता है तो कानूनी नोटिस भी मिल सकता है।

अब राशि आवंटन में नया मोड़ , क्या कहते हैं जनपद सीओ पड़े पूरी खबर :- इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत के सीईओ दीप्ति मंडावी ने कहा आगामी बैठक तक कुछ नहीं कहा जा सकता फिलहाल वही निर्णय हैं,यानी जनपद सीईओ के मुताबिक आगामी बैठक तक किसी भी जनपद सदस्य को राशि आवंटन नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *