Cg24 आजतक न्यूज़
बालोद/डौण्डी लोहारा :- बालोद जिला के डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोसमी में एक शिक्षाकर्मी महिला हिमेश्वरी नायक की हत्या को आज एक हफ्ता बीतने को हे। लेकिन अभी तक इस हाईप्रोफ़ाइल मर्डर कांड की चल रही तफ्तीश में किसी भी प्रकार की सफलतम जानकारी जांच टीम के हाथ लगी हो ऐसा प्रतीत नही हो रहा है। गांव में जिस तरह से कातिल हत्यारे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस वाकये ने आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सनसनी फैला दिया था और वारदात के बाद जिस तरह से बालोद जिला पुलिस ने सक्रियता के साथ पूरे दल बल के साथ जांच को आगे बढ़ाया ,दुर्ग से फारेंसिक टीम,बालोद जिले की डॉग स्क्वायड टीम व जिले के आला पुलिस अधिकारी व जिले के कई वारदातों का अपनी सक्रियता से खुलासा करने वाले एक्सपर्ट थाना प्रभारियों की उपस्थिति मौके पर थी आमजन को भरपूर भरोसा था कि इस वहशियाना तरीके से एक महिला की हत्या का आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सफलता नही हाथ लगा है।
पुलिस की जांच अनवरत जारी :- हत्या के दिन से जांच में जुटी पुलिस लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। व जांच को आगे बढ़ाए हुए है। व गांव में लगातार जाकर कार्यवाही में जुटी है। व मामले में अपने स्तर पर कार्यवाही कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद :-जांच की दिशा व दशा भी तय होगा व पुलिस जिन बिंदुयो को लेकर जांच कर रही है। इसमे पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी काफी मायने रखता है। वैसे सूत्रों की माने तो इस मामले में कातिल हत्यारे के द्वारा मृतका के साथ हत्या पूर्व शारीरिक संबंध बनाने की बात भी सामने आ रहा है। जो चल रहे जांच में एक अहम बिंदु भी शामिल हो सकता है।
ग्रामीण भी चाहते है जल्द ही हत्यारा कातिल पकड़ा जाए :– कोसमी में हुए इस वहशियाना हत्याकांड के बाद से ही ग्रामीणों में भी काफी नाराजगी देखा गया था व लोग इस वारदात से गांव का नाम खराब करने वाले कातिल की जल्द से जल्द गिरफ्तारी चाहते है।
नजदीकी लोगो व ग्रामीणों व परिचितों के पूछताछ का क्रम अभी भी गांव में जारी है। व जांच में जुटी पुलिस हर बिंदु पर जांच करते दिख रहा है। और सम्भावना भी बन रहा है। कि जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा और हत्याकांड के ऊपर से पर्दा उठेगा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904