cg24 आजतक न्यूज
स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वावधान में कोरोना काल मे स्पेशल बच्चो का शारिरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए वर्चुअल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 15 राज्यों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।जिसमे 4 टीमों ने जिसमे छत्तीसगढ़, दिल्ली, पॉन्डिचेरी, महाराष्ट्र सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में पॉन्डिचेरी ने अपनी पकड़ मजबूत रखते हुवे छत्तीसगढ़ को मात दिया। जिससे छत्तीसगढ़ एवम महाराष्ट्र के बीच 3-4 स्थान के लिए मैच का आयोजन हुआ जिसमें महाराष्ट्र की टीम के खिलाड़ी ने 3 स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने कम समय अच्छा प्रदर्शन कर 15 राज्यों के बीच 4 स्थान लाकर अपने राज्य को गौरवान्वित किया। जिसके लिए छत्तीसगढ़ स्पेशल ओलंपिक भारत के एरिया डायरेक्टर प्रमोद तिवारी , छत्तीसगढ़ वर्चुअल क्रिकेट के कोच एवम रायपुर स्पेशल ओलंपिक के सचिव आशीष जायसवाल ,स्पेशल ओलंपिक भारत जिला बालोद के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला बालोद सचिव एवम युथ लीडर sob रवि जैन जी, जिला स्पेशल ओलंपिक बालोद के कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी , खेल विशेषज्ञ ममता ठाकुर ,रचना मिश्रा ,चंचला पटेल एवम खिलाड़ी के परिजनों समेत खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी खिलाड़ियों खेल की सरहाना की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904