
बालोद/गुंडरदेही :- एक फ़िल्म का मशहूर गाना क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा गाना की लिरिक्स जो बनी थी आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा संगठन के लोग कांग्रेस सरकार के ढाई साल बीतने पर उनके मंत्रियों व विधायको से यही पूछ रहे है। कि जो ” वादा किया था वो निभाना पड़ेगा” आज गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद से भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा उनके निवास में जाकर सवाल किया गया
सवाल तो पूछे जाएंगे जवाब भूपेश सरकार को देना होगा कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आज विधायक कार्यालय से विधायक कुंवर सिंह निषाद के निवास को घेर करके उनसे जवाब मांगा कि आपने गंगाजल लेकर के कसम खाई थी कि पूर्ण शराबबंदी करेंगे ₹2500 बेरोजगारी भत्ता देंगे किसानों को एक साथ 2 साल का बोनस और 2500 में धान खरीद करके एकमुश्त रकम देंगे। सवाल भारतीय जनता पार्टी जिले के महामंत्री प्रमोद जैन एवं युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विधायक से सवाल पूछा और इस कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन , किशोरी लाल साहू , जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु , पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन, राजू अग्रवाल, युवा मोर्चा के महामंत्री विकास जैन, संदीप साहू ,श्रीकांत वर्मा ,प्रमोद पटेल ,मयंक अग्रवाल, उषा यादव ,पंकज चौधरी, ढालेंद्र साहू, विश्वजीत तिवारी, अनूप देशमुख भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904