लगातार हो रही महिलाओं की अस्मिता अभद्र घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में अब महिला मोर्चा लगातार आंदोलनरत रहेगी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के ढाई साल पूर्ण होने पर महिला मोर्चा दुर्ग के द्वारा कांग्रेस पार्टी के दुर्ग शहर महापौर को बेशर्म का फूल देने का कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया था इसी कड़ी में निर्धारित समय पर महिला मोर्चा के द्वारा दुर्ग नगर निगम पहुंचने पर पुलिस प्रशासन के कड़े बंदोबस्त के बीच महिला मोर्चा के द्वारा महापौर कक्ष पर महापौर की अनुपस्थिति में बेशर्म का फूल डाल दिया गया इस दौरान प्रमुख रुप से नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वरूप लता पांडे वरिष्ठ पार्षद गायत्री साहू देवनारायण चंद्राकर लीना देवांगन चमेली साहू कुमारी साहू पुष्पा वर्मा उपस्थित रहे।उत्तरा साहु रूपेशवरी साहु भावना दीवाकर हेमलता निषाद प्रमीला सिन्हा शीतल ठाकुर पार्वती पडित सुधा राठौर रेणुका देवागन। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा प्रदेश में अपने कार्यकाल के ढाई साल पूर्ण होने पर जो 36 बिंदु सरकार में आने से पूर्व अपने घोषणा पत्र में कहा था उसमें से किसी भी प्रकार से उसे पूर्ण नहीं किया आज हम देखते हैं तो पूरे प्रदेश भर में महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ चरम पर है साथ ही साथ उनके खुद के विधानसभा में एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घट जाती है क्योंकि उनका खुद का विधानसभा असुरक्षित है तो बाकी जगह का क्या हाल होगा यह सब आप खुद भली-भांति रूप से समझ रहे हैं अब मैं बात करती हूं कि शराबबंदी की ना तो शराब बंदी हुई है ना ही महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफी हुआ है इन सभी विषयों को लेकर दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक जो कांग्रेस पार्टी से आते हैं महिला मोर्चा के द्वारा शहर के विषयों को अवगत कराने के उद्देश्य से पूर्व सूचना देते हुए नगर निगम पहुंची लेकिन यहां पर भी सरकार की दमनकारी नीति चालू रही उन्होंने पुलिस को आगे करते हुए रोकने का प्रयास किया लेकिन हम तो शहर के मुद्दों को लेकर नगर निगम के महापौर को बेशर्म का फूल देने के लिए आए थे ताकि इससे थोड़ा सा उनकी बुद्धि जागे शहर की मूलभूत समस्याओं को सुलझा सके पर वह अपनी कक्ष से नदारद रहे इसे महिला मोर्चा के द्वारा उनके कक्ष के सामने बेशर्म का फूल डाल दिया गया ताकि वह इससे प्रेरित होकर अच्छे कार्य को संपादित कर सकें महिला मोर्चा अब लगातार जिले में महिला मोर्चा जिले में आंदोलनरत रहेगी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904