google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ऑनलाइन ठगी एवं साइबर क्राइम के संबंध में होने वाली अपराधिक घटनाओं को लेकर कार्यशाला आयोजित,जिला सत्र न्यायाधीश ने इस पर अनुभव साझा किए

Cg24 आजतक न्यूज़

बालोद – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु समाज में ऑनलाइन ठगी एवं साइबर क्राइम के संबंध में होने वाली अपराधिक घटनाओं को लेकर श्री केo विनोद कुजूर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोंद के मार्गदर्शन में दिनांक 16.06 2021 को जिला न्यायालय परिसर बालोद में श्री केo विनोद कुजूर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद श्री मनोज कुमार सिंह ठाकुर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद श्री मुकेश कुमार पात्रे पॉक्सो कोर्ट न्यायाधीश बालोद श्री संतोष ठाकुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद एवं श्री पार्थ तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बालोद तथा जिला अधिवक्ता संघ बालोद के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी सहित अन्य सम्मानित अधिवक्ता गण की उपस्थिति में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई उक्त कार्यशाला में श्री रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुंडरदेही रिसोर्स परसन के तौर पर उपस्थित रहे l
कार्यशाला के दौरान श्री केo विनोद कुजूर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोंद द्वारा ऑनलाइन ठगी के संबंध में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे कुछ वर्ष पूर्व अन्य जिले में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे तब उन्हें फोन आया कि आपका एटीएम ब्लॉक हो गया है तब फोन के माध्यम से उनके द्वारा सारी जानकारी दे दी गई तब तक उन्हें पता नहीं था कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं वर्तमान में ऑनलाइन ठगी की घटना को देखते हुए पता चला कि वह भी कभी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं आगे उन्होंने बताया कि एटीएम का उपयोग करते समय किसी भी स्थिति में अनजान व्यक्ति को एटीएम ना देवे अगर एटीएम के अंदर कोई व्यक्ति खड़ा हो तो उसे बाहर जाने को कहे एक समय में केवल एक ही व्यक्ति एटीएम के अंदर रहे जब एटीएम में जावे तो एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट को ध्यान से देखें अगर आपको लगे कि एटीएम कार्ड स्लॉट में कोई छेड़खानी की गई है तो उसका इस्तेमाल ना करें कार्ड स्लॉट में कार्ड डालते समय इसमें जलने वाली लाइट पर ध्यान देवें अगर स्लाट में ग्रीन लाइट जल रही है तो एटीएम सुरक्षित है लेकिन अगर उसमें लाल या कोई भी लाइट नहीं जल रही है तो एटीएम इस्तेमाल ना करें इसमें बड़ी गड़बड़ी हो सकती है क्योंकि एटीएम मशीन के पूरी तरह से दुरुस्त होने पर ही ग्रीन लाइट जलती है l


इसी तरह आजकल कोरोना काल में पैथोलैब में फोन करके खुद को अधिकारी बताकर कोविड टेस्ट के नाम पर एडवांस पेमेंट करने के लिए लिंक भेजा जाता है उनके झांसे में आकर लिंग को बिना पढे क्लिक कर देते हैं जैसे ही लिंक पर क्लिक करते हैं वैसे ही आपका पैसा कट जाता है और ठगी के शिकार हो जाते हैं इससे बचने की जानकारी दी गई l श्री संतोष ठाकुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऑनलाइन ठगी के रूप में अनजान लोगों के द्वारा कम कीमत पर मोबाइल दिलाने सामान दिलाने लॉटरी लगने का झांसा देकर आपको पेमेंट करने के लिए लिंक भेजा जाता है अगर लिंक को क्लिक करते हैं तो उस लिंक से आपकी डाटा चोरी की जा सकती है इसलिए संदेहास्पद लिंक को क्लिक करने से बचे लॉकडाउन के दौरान ईएमआई माफी करने हेतु फर्जी कॉल कर साइबर अपराधी आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं इएमआई माफ करने से संबंधित किसी भी प्रकार के कॉल पर ओटीपी शेयर कदापि नहीं करें बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर फर्जी लिंक भेज कर उस पर क्लिक करके अपना नाम रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं ध्यान रहे इस प्रकार के किसी भी लिंक की विश्वसनीयता की जांच किए बगैर उस पर क्लिक ना करें लोन देने के नाम पर फर्जी फोन कॉल या लिंक व्हाट्सएप ऐप के माध्यम से आपको भेजा जा सकता है वर्तमान में अनेक फाइनेंस कंपनियों के द्वारा करोड़ों रुपए लोन दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है लोन के बारे में चर्चा करते हैं फिर प्रोसेसिंग फीस के तौर पर राशि की मांग करते हैं और गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करने के बाद करते हैं और लोन की रकम कैसे मिलेगी पूछे जाने पर रकम अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने की बात कहते हैं जैसे ही प्रोसेसिंग फीस जमा करेंगे वैसे ही लोन खाते में आ जाएगा कहकर लालच देते हैं लेकिन राशि जमा करने पर लोन का पैसा कभी प्राप्त नहीं होता इस तरह से फोन कॉल आने पर संबंधित बैंक से संपर्क कर सकते हैं अथवा पुलिस से संपर्क कर सकते हैं इससे सतर्क रहने के संबंध में जानकारी दी गई lकार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित थाना प्रभारी गुंडरदेही श्री रोहित मालेकर के द्वारा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय के संबंध में तथा साइबर क्राइम के बढ़ते हुए आपराधिक घटना से कैसे बचे के संबंध में एवं साइबर अपराध क्या है कैसे होता है इससे बचने के उपाय की विस्तृत जानकारी दी गई इसके पश्चात एटीएम ठगी कैसे होती है साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के नए तरीके जिसमें रिमोट एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर की जाने वाली ठगी फिसींग के जरिए फर्जी लिंक भेज कर डाटा चोरी कर की जानेवाली ठगी उपहार लॉटरी लगने का झांसा देकर की जाने वाली ठगी बीमा के नाम से ठगी तथा केबीसी के नाम से होने वाली ठगी मोबाइल कंपनियों जैसे आइडिया, एयरटेल,बीएसएनएल के नाम से आने वाली फर्जी लॉटरी के मैसेज से बचने के उपाय के संबंध में जानकारी दी गई इसके पश्चात सोशल मीडिया और उनका सुरक्षित उपयोग कैसे करें?फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर सुरक्षित उपयोग फेसबुक के माध्यम से अनजान महिलाओं के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर की जाने वाली हानि फर्जी फेसबुक आईडी से इमरजेंसी बताकर पैसे मांगना व्हाट्सएप पर आ रहे फर्जी लिंक से सावधान रहने गूगल पर कस्टमर केयर के नाम से की जा रही ठगी जॉब फ्रॉडस और फर्जी वेबसाइट से बचाव के उपाय तथा साइबर ऑनलाइन ठगी होने पर उसकी रिपोर्ट 155260 पर तत्काल फोन पर ठगी के संबंध में सूचित करने के संबंध में जानकारी दी गई l कार्यशाला का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री पार्थ तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बालोद द्वारा किया गया l कार्यशाला के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में न्यायिक कर्मचारी गण अधिवक्ता गण एवं पक्षकार उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *