google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लघुशंका करता रहा स्वास्थ्य कार्यकर्ता और चोरी हो गए कोविशील्ड वैक्सीन पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

Cg24आजतक जीत तिवारी

चोरी की घटना के इस अजूबे मामले की जमकर हो रही है चर्चा

महासमुन्द जिले के बसना थाना क्षेत्र के हबेकांटा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जारी हुई कोविशील्ड वैक्सीन के 30 डोज चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप स्वास्थ्य केन्द्र हबेकाटा में पदस्थ एवं कार्यरत आर.एच.ओ. दुर्जय प्रधान ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि वैक्सीन कोविशील्ड 03 वायल (30 डोज) वैक्सीन वितरण केन्द्र प्राथ.स्वा.केन्द्र भंवरपुर से लाते वक्त खवासपाली एवं पठियापाली के बीच लगभग 9:30 बजे लघु के दौरान कोई अज्ञात चोर वैक्सीन केरियर सहित कोविशील्ड 03 वायल चोरी कर ले गया। जिसकी शासकीय कीमत 4500 रूपये की है। उसके द्वारा मामले की शिकायत पर बसना पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध घटित करना पाऐ जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले के बसना सरायपाली क्षेत्र में वैक्सिंग चोरी का यह अजूबा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ब्यूरो रिपोर्ट महासमुन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *