
Cg24आजतक

थाना अर्जुन्दा के ग्राम टिकरी, ग्राम कांदुल, ग्राम देवगहन, ग्राम डुण्डेर के सूने मकान का ताला तोड़ कर नगदी रकम ,सोना चांदी के जेवरात,टीवी, बर्तन चोरी करने वाले अंतजिला चोर गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार ।
ट्रक ,4०7 में धान लोडिंग करके अर्जुन्दा क्षेत्र आता था और गाडी सड़क पर खड़ी कर सूने मकान की रेकी कर वापस आकर अपने साथी के साथ देते थे चोरी की घटना को अंजाम।
सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अन्लात आरोपियों की शिनाख्ती।
आरोपियो के द्वारा जिला बालोद के अलावा जिला दुर्ग, जिला राजनांदगांव, जिला बेमेतरा में कई चोरिया करना कबूल किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से सोना, चांदी के जेवरात, 06 नग चांदी का सिक्का, चैन ,03 नग मोटर सायकल, कलर टी.वी 32 इंच, कढाई, सिलाई मशीन कुल मशख्का लगभग 05 लाख बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के आम देवगहन में दिनांक 07/08.06.2021 , ग्राम कांदुल में दिनाक
02/03.07.2021, ग्राम टिकरी में दिनांक 05/08.07.2021 एवं आम डूण्डेरा में दिनोक 05/08.07.2021 के कुल 04 सूने मकानों में अन्नात चोर द्वारा प्रवेश कर प्रार्थियों के घर से नगदी रकम सहित सोने ,चांदी के जेवरात, टीवी ,वर्तन इत्यादि चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी 01.टेकराम राम निषाद ग्राम देवगहन, 02.गैंद लाल साहू ग्राम कांडुल, 03.भूषण लाल साहू ग्राम टिकरी 04.गंगाराम ठाकुर ग्राम डुण्डेरा की रिपोर्ट पर थाना अपराध क्रमांक 70/2021,84/2021,86/2021,95/2021 धारा-457, 380 भादवि पंजीवद कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोते के निर्देशन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षन में निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा के साथ सायवर सेल वालोद की एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल गरम अर्जुन्दा, टिकरी, डुण्डेरा, कांदुल से आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबंध में आस पास के ग्रामीणों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाश प्रांरभ की गई टीम द्वारा सीसीटीवी /तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियो के संबंध में पुख्ता जानकारी होने पर दीम को जिला दुर्ग रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी हर्षित नागरे , तिलेश्वर वर्मा उर्फ छोटू , राजेश्वर यादव, रमेश वर्मा को मिल पारा दुर्ग से और भुनेश्वर वर्मा को ग्राम परपोड़ा थाना स्ाजा जिला बेमेतरा , अजय पटेल को ग्राम दनिया थाना बोरी जिला दुर्ग से गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.07. 2021 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपियो के कब्जे से सोना, चांदी के जेवरात, 06 नग चांदी का सिक्का, चैन ,03 नग मोटर सायकल, कलर टी.वी 32 इंच, कढ़ाई, सिलाई मशीन छुल मशरूका लगभग 05 खाख बरामद किया गया।
तरीका वारदात गिरोह के सदस्यों द्वारा ट्रक, 407 गाडी में ड्रायवर ,कडेक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाते है और गांव के ही सूने मकानों की रेकी करते है। और काम से वापस्त लौट कर अपने साथियों के साथ योजनावद्ध तरीके से मोटरसायकल से रेकी किये गये जगहों पर शाम को लगभग 05:00 बजे दिन के प्रकाश में पहुचकर ताले लगे बंद सूने मकानों को देखा करते उसके पश्चात रात्रि में 10:00 बजे यह पुख्ता करते कि मकान मालिक घर से बाहर है, चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उनके लिए पूर्णतः सुरक्षित है। अंततः अपने साथीगण के साथ रेकी किये सूने मकान पर रात्रि 12:00 से 01:00 बजे के आसपास सब्बल, राड या घर में ही पड़े लोहे के छड़ आदि से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते है।
आरोपियों द्वारा जिला बालोद के 04 एवं जिला बेमेतरा के 01 , जिला दुर्ग 04 और जिला राजनांदगांव 02 कुल 11 प्रकरणों मे चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। संबंधित थानों को सूचित किया गया है। विवेचना जारी है।
- हर्षित नागरे उर्फ ऋषि पिता राजकुमार उम्र 19 वर्ष, निवासी पुराना गंज मंडी के पीछे मील पारा दुर्ग धाना-कोतवाली थाना जिला दुर्ग (छ0ग0)
- तिलेश्वर वर्मा उर्फ छोट्ूू पिता गोवर्षन दर्मा उम्र 27 वर्ष, निवासी बम्बई मील के पीछे मील पारा दुर्ग थाना-कोतवाली थाना जिला दुर्ग
अजय पटेल पिता कमलेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दनिया थाना बोरी जिला दुर्ग (छ0्ग0)
भुनेश्वर वर्मा पिता स्व.खेदराम वर्मा उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम परपोड़ा थाना-साजा जिला बेमेतरा (छग0)
रमेश वर्मा पिता गोवर्धन वर्मा उप्र 32 वर्ष, निवासी बम्बई मील के पीछे मील पारा बुर्ग थाना-कोतवाली थाना जिला दुर्ग (छ0ग0)
राणेश्वर यादव उर्फ छोटू पिता द्वारका यादव उम्र 24 वर्ष, निवासी डिपरा पारा दुर्ग धाना-कोतवाली थाना जिला दुर्ग
उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने य आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक श्री कुमार गौरव साह थाना प्रभारी अर्जुन्दा, सउनि रमेश सिन्हा, सउनि डी.एस साहू प्रधान आरक्षक विकास सिंह, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुशा, आरक्षक राहुल मनहरे एयं सायबर सेल से आरक्षक पूरन प्रसाद देवगन, आरक्षक योगेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

आम जनता से अपील
- उक्त घटना में प्रार्थियों के सूने मकान में चोरी की गई है। सभी लोग अपने -अपने घरों मे सीसीटीवी कैमरा लगायें एवं घर से कही बाहर जाते है तो पडोस को सूचित करें आने जाने वाले लोंगो पर नजर रखें । सदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर अपने नजदीकी थानों का सूचित करें।
- आप सभी नागरिक अपने अपने घरो, दुकानों में सीसीटीवी कैमस लगायें व सीसीटीवी कैमरा चालू है या बंद इसे भी लगातार चेक करते रहे।
दुकान एवं मकान में सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगायें कि वह रोड की ओर फोकस करता रहे जिससे आने-जाने वालो संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की पहचान हो सके।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904