
गुरुर ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला में टीकाकरण सत्र में लाभार्थियों का बहुत ही भीड़ देखने को मिला ।सभी लोग पंजीयन पश्चात अपना वैक्सीन लगवा रहे हैं और जिम्मेदारी दिखा रहे हैं ,उसी दौरान में देखा गया की प्राथमिक स्वास्थ्य अरमरीकला की वैक्सीनेशन की सहायक बिल्डिंग का छत पूरी तरह जर्जर हो चुका है एवं वहां से बारिश का पानी धीरे-धीरे टपक रहा है जिसके चलते वैक्सीनेशन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ,बैठने के लिए जगह भी नहीं है जगह पूरी तरह गीला हो चुका है, एवं जहां वैक्सीन लग रहा है वहां भी पानी टपकने की वजह से वैक्सीनेशन में दिक्कत हो रही है ,इस समस्या को निरीक्षण के दौरान वहां पहुंचे बीपीएम योगेश साहू एवम बीईटीओ उर्वाशा सर वहाँ पहुँचे और उस समस्याओं को देखते हुए योगेश साहू ने कहा कि वास्तव में देखा गया कि बारिश के दौरान यहां की छत टपक रहा है ,जिसके चलते कई समस्या उत्पन्न हो रही है इनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था जैसे कि त्रिपाल की कराया जाए एवं इस समस्याओं के निराकरण के लिए मैं उच्च अधिकारियों से बात करूंगा एवं उर्वाशा जी ने कहा कि वास्तव में यह समस्या बहुत ही ज्यादा है और इस समस्या के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे साथ में पीएचसी अरमरीकला के आरएमए.सी.पी. देशमुख सर ने कहा कि यह भवन का मरम्मत का कार्य को हमने एक बार कराया था ,उसके बाद भी समस्या उत्पन्न हो रही है मरम्मत के कार्य के पश्चात इस समस्या के निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाएगा एवम उच्च अधिकारी को इस समस्या को अवगत करा कर निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करेंगे।।और साथ ही आरएचओ सुनीता मसके ने कहा बारिश के चलते टपकते छत पर वैक्सीनेशन का कार्य कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है ,इनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए।निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेटर दीपिका सिन्हा, अडील सर, पंजीयक विश्ववकर्मा सर ,कोमेश्वरी साहू,घनश्याम भारती , भुनिका साहू,अर्चना साहू,वेरिफायर मोहपत साहू एवम रासेयो स्वयमसेवक प्रताप सिंह सार्वा,एवम मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वहां उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904