google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्लीराजहरा में स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

Cg24आजतक न्यूज :- दल्लीराजहरा में स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है | घटना 01-08-2021 रात्रि को वार्ड क्र 15 नियोगी नगर ड्रिलिंग कैम्प नं. 1 राजहरा की है जिसमे प्रार्थी सतीश कुमार ने थाना राजहरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके स्टोर रूम से अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर 01. वेल्डींग मशीन कीमत 10000 रू, 02. एंगल कटर कीमत 8500 रू, 03. कटिंग टार्च किमत 5000 रू, 04. छोटा वेल्डींग 02 नग 8000 रू टुल्लू पंप कूल मिलाकर कीमत लगभग 40,000 रू का सामान चोरी कर ले गया है | प्रार्थी द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर संदेह के आधार पर 02 आरोपियों से पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया है | प्रकरण में चोरी गई संपत्ति कीमती 40000 रुपये को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

गौकरण करायत पिता युवराज करायत उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 01 राजहरा बाबा दीपक कुमार यादव पिता सुरेन्द्र कुमार यादव उम्र 20 वार्ड क्र 02 गणेश चौक पंडरदल्ली एक नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *