
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम तवेरा में उप स्वास्थ्य केंद्र से लगा हुआ सोख्ता गड्ढा मैं 2 साल के मासूम की मौत के मामले में ग्राम पंचायत तवेरा के सरपंच के खिलाफ गैर इरादतन केस रनचिरई थाना अंतर्गत धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज हुआ । हूमेंस यादव 2 वर्ष के मासूम के मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुश्री सी चंद्रहास को इसी मामले में दूसरे स्वास्थ्य केंद्र में तबादला कर दिया गया है। शिकायतकर्ता प्रार्थी हेमलाल यादव उम्र 29 साल ग्राम तवेरा की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद ग्राम पंचायत तवेरा के सरपंच दुलार सिंह नवरंगे पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में रनचिरई थाना में एफ आई आर दर्ज कर लिया है।

ग्राम पंचायत में कोई भी निर्माण कार्य के लिए सरपंच के साथ-साथ पंचायत सचिव भी उतने ही जिम्मेदार होते हैं जितने सरपंच जिम्मेदार होते हैं। पर कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में रनचिरई थाना के सहायक उपनिरीक्षक विश्वजीत मेश्राम ने अपराध क्रमांक 77/2021 धारा 304 (ए) भादवि के तहत सरपंच के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

इस मामले पर कब होगी आगे की कार्यवाही :-
गुंडरदेही ब्लॉक में एक सरपंच पर मनरेगा कार्य में फर्जीवाड़ा का मामला भी है। मनरेगा मजदूर मायके गई थी और उनके नाम पर मजदूरी हाजिरी चढ़ाकर पैसा निकाल लिया था ग्रामीणों की शिकायत पर शिकायत सही पाया गया और एसडीएम की जांच रिपोर्ट में गुंडरदेही एसडीएम ने जनपद सीईओ को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिए लिखा है। पर राजनीतिक दबाव के चलते एसडीएम के पत्र को जनपद पंचायत आगे कार्यवाही के लिए नही बड़ा रहे है। अब इस मामले के बाद इस पर भी बहुत जल्द बड़ी खबर cg24आजतक न्यूज पर
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904