
डौंडीलोहारा :- बालोद जिला के अंतर्गत सभी वन मंडल क्षेत्र के लिये जब पदोन्न सूची जारी हुआ तो स्टार अलंकरण से ताजपोशी करने वन मण्डलाधिकारी मयंक पांडे जिला बालोद ने वनपाल से उप वन क्षेत्रपाल पदोन्नत हुए एवं वनरक्षक से वनपाल पदोन्नत हुए कर्मचारियों को स्टार अलंकरण कर सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी । स्टार अलंकरण के पूर्व पदोन्नत हुए अधिकारी कर्मचारियों ने वन मंडल अधिकारी को सैल्यूट मार कर सम्मान किया ।
इनकी हुई ताजपोशी:-
सुरेश जैन वनपाल से उप वनक्षेत्रपाल,
कलीराम यादव ,वनरक्षक से वनपाल
लक्ष्मण यादव, वनरक्षक से वनपाल
संतोष राजपूत,वनरक्षक से वनपाल बनाये गये।
स्टार अलंकरण से सम्मानित साथियों के साथ खुशी का इजहार करते हुए वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा व उप प्रांताध्यक्ष सुजीत रंगारी ने वन मंडलाधिकारी जिला बालोद मयंक पांडे का स्टार अलंकरण के लिए आभार व्यक्त किया। ताजपोशी के दौरान छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा, उप प्रांताध्यक्ष सुजीत रंगारी , जिला अध्यक्ष श्यामलाल डड़सेना , कृष्णा पुरी गोस्वामी , वन मंडल कार्यालय स्टॉप के मुख्य लिपिक कपिल राम ताराम स्टोनो वरुण सिंगरामे,व्यय शाखा प्रभारी विनीत चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे । सभी ने नव पदोन्नति प्राप्त किये वन कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी । वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडेय ने वन स्टाफ को बधाई देने के साथ ही पदोन्नत प्राप्त करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने संदेश दिया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904