
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग एवं हेमचंद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना जिला-बालोद (छ.ग.) के संयुक्त तत्वावधान में भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फिट इंडिया कार्यक्रम में अंतर्गत दिनांक- 14सितंबर 2021 को ब्लॉक स्तरीय गुण्डरदेही में ‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के अंतर्गत स्वतंत्रता दौड़ 2.0 कार्यक्रम का आयोजन बैंडमिंटन ग्राउण्ड से दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार धमतरी चौक से बस स्टैंड होकर सामुदायिक भवन गुण्डरदेही दौड़ आयोजन में मान.कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छ.ग.शासन,विधायक विधानसभा क्षेत्र गुण्डरदेही की मुख्य आतिथ्य व गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। नेहरू युवा केंद्र दुर्ग एवं हेमचंद विश्वविद्यालय समन्वयक आर.पी. अग्रवाल के दिशानिर्देशन व जिला संगठक डॉ लीना साहू राष्ट्रीय सेवा योजना जिला-बालोद (छ.ग.)के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पष्चात स्ववंत्रता दौड़ के लिए सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई तत्पष्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मान. विधायक व संसदीय सचिव महोदय ने स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर ‘‘आजादी के अमृत उत्सव‘‘ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को याद करते हुए फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम की सराहना की एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए युवाओं से अपील की साथ ही साथ आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो इसके लिए युवाओं व युवतियों को संकल्पित होने प्रेरित किया। विशिष्ठ अतिथि मान श्री राजेश बाफना जी विधायक प्रतिनिधि जि.पं. बालोद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहीद वीरों को याद किया एवं सभी प्रतिभागियों से फिट आंदोलन से जुड़े रहने व देशहित में भारत की चहुंमुखी विकास ,उपलब्धियों,व संकल्प को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की। इसके पश्चात अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरूषों की वेषभूषा धारण करके इस कार्यक्रम के सौन्दर्य को बढ़ाया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मेंश्री भोज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही, के.के.राजू चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष न.पं.,कोमल सोनकर,पूर्व अध्यक्ष न.पं., संजू सोनकर,उपाध्यक्ष न.पं., सौरभ चोपड़ा ,लोगन सार्वा,अध्यक्ष युवा कांग्रेस गुण्डरदेही ,अभिषेक यादव अध्यक्ष एन.एस.यु.आई,थानसिंह मण्डावी जी सांसद प्रतिनिधि गुण्डरदेही,अजयसेन चौधरी प्राचार्य गुण्डरदेही, श्री एम.एस.चौहान, वि.ख.शि.अधिकारी, श्री एच.एल.देवांगन, सेवानिवृत्त प्राचार्य व एस.एम.डी.सी.शा.उ.मा.वि.गुण्डरदेही, पार्षद मो.सलीमजी,संतोष नेतामजी,टीकाराम निषाद एल्डरमैन लीखन निषाद,सोहन सोनी ,हेमन्त सोनकर, कमल सिन्हा कार्यक्रम अधिकारी का सहयोग रहा। ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक स्वयं सेवकों एवं युवा मंडलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला व कोमल कुल्हारे कार्यक्रम अधिकारी शासकीय भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा व शा.उ.मा.वि.गुण्डरदेही द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी कमल सिन्हा, आयुष्मान मिश्रा, डा.अभिषेक पटेल,आर.के.हिरवानी, श्रीमती रोशनी साहू एन.सी.सी.आफिसर कोसिमा जी ,कोमल कुल्हारे, संजय शुक्ला के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904