

गुंडरदेही
सीजी 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू
गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम मुंदेरा पहुंच मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क में जगह-जगह सैकड़ों गड्ढे हो गए है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि गुंडरदेही धमतरी मुख्य मार्ग से ग्राम मुंदेरा पहुंच मार्ग एवं मुंदेरा से किलेपार झोफरा पहुंच मार्ग लगभग 3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है, यह मार्ग गड्डो में तब्दील हो गया है। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। सड़क गड्ढे में तब्दील होकर जगह जगह पानी भर गया हैं जिसके कारण दुपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्धटना का शिकार हो रहे है। दो दिन पूर्व हुई बारिश से सड़क के गड्डो में पानी भर गया हैं। जहाँ पर पानी भरने से डबरी जैसा नजारा देखने को मिल रहा हैं।
मनिहारी सामान विक्रेता चम्पेश्वर साहू ने बताया कि प्रतिदिन मनिहारी सामान बेचने के लिए आसपास के दर्जनों गांव में जाता हूं। आज ग्राम मुंदेरा मैं गया था। वापसी में ग्राम मुंदेरा से निकलते ही 300 मीटर दूर एक पुल के पास गड्ढे में मनिहारी सामान से भरा ठेला का एक पहिया गड्ढे में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद पहिया निकला जिसके बाद मैं वापस घर लौटा।
साल भर बनी रहती है परेशानी
राहगीर कामता साहू, भूपेंद्र साहू, गोकुल, हरिराम, खिलेश्वरी बाई, ममता ने कहा कि ग्राम मूंदेरा मार्ग में पूरे साल भर हादसों का भय बना रहता है। गर्मी के दिनों में राहगीर धूल व मार्ग जर्जर होने के कारण परेशान रहते है। मार्ग इस कदर जर्जर हो गया है कि छोटे छोटे वाहनों के चलने पर भी काफी धूल उड़ता है और धूल आँख में चुभता है। सड़क पर बने गड्ढे हादसों को आमंत्रण दे रहा है। जल्द ही सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए।
अधिकारी व जनप्रतिनिधि नही देते ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि इस 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुए लगभग 10 वर्ष बीत गया है। सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी मार्ग की मरम्मत के लिए ध्यान नही देते। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को मार्ग की मरम्मत के लिए मांग कर चुके हैं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण राहगीर गड्ढे में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
बारिश में गड्ढे नजर नही आते
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में जब सड़क में पानी भर जाता है तो गड्ढे नजर नहीं आते। मार्ग में करीब 200 से 300 गड्ढे निर्मित हो गया है। विगत दिनों हुई बारिश से गड्ढे में जलभराव के कारण कीचड़ सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है। सड़क की दुर्दशा से राहगीरों, किसानों एवं व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। कई बार वाहनों के फिसलने से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904