
दल्ली राजहरा cg24आज़तक :- जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राजहरा मुस्लिम सुन्नी जमात ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जिसमें सबसे पहले सुबह 6-00 बजे परचम कुशाई की रश्म अदा की गई जिसमें जमात के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया उसके बाद 11 बजे जुलूस ए मोहम्मदी हर साल की तरह ईस साल भी धूमधाम से निकाला गया जिसमें सभी मुस्लिम भाइयों और बच्चों ने हिस्सा लिया, जुलूस जामा मस्जिद से निकलकर गुप्ता चौक,जैन भवन चौक,श्रमवीर चौक, फव्वारा चौक और फिर गुप्ता चौक पहुंची फिर जुलूस रेलवे कालोनी होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंची।
जुलूस में छोटे छोटे बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान अपने पैगंबर की याद में नारा बुलंद करते निकले ईस जुलूस ने हिंदुस्तान की एकता को बनाए रखने व देश में अमन का पैगाम दिया। जुलूस जामा मस्जिद पहुंचने के बाद पेश इमाम ने फातिहा पढ़कर देश में अमन व भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
ईद मिलादुन्नबी हमारे नबी हज़रत सल्लेअल्ला अली वसल्लम (यैमे पैदाईश) जन्मदिवस के मौके पर मनाया जाता है। हमारे नबी तारीख बारह रब्बी ऊल अव्वल 20 अप्रैल सन् 571 ईसवी में पैदा हुए थे, हमारे नबी पैदा होने के बाद से ही सादेकुल अमीन थे वे यतीमो और बेसहारों का हमेशा सहारा बनते रहे, बड़ी से बड़ी तकलीफों को सहकर तकलीफ देने वालो का कभी बुरा नहीं चाहा ईनके अलावा हजारों अच्छाईयां हमारे नबी में थी जिसे देखकर लोग मेरे नबी पर ईमान लाते गयेऔर आज पूरी दुनिया में इस्लाम को मानने वाले हैं।
जुलूस ए मोहम्मदी के बाद जुलूस में विशेष रूप से शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेशवर का कमेटी की ओर से इस्तकबाल किया गया , अपने उद्बबोधन में शिबू नायर जी ने सभी को पहले ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बधाई दी और कहा कि राजहरा में सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे से सभी त्यौहार मनाते आए हैं, और हम ईस परंपरा को हमेशा कायम रखेंगे और आपके समाज को नगर पालिका से जो भी यथासंभव मदद किया जा सकता है किया जायेगा, ईसके बाद अशोक बांबेशवर ने अपने उद्बबोधन में कहा कि परिस्थिति कैसी भी हो राजहरा नगर के लोग सभी त्यौहार को एक दूसरे के साथ मिलकर मनाते हैं, यहां सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और एक-दूसरे के धर्म का आदर करते हैं।
ईस जुलूस ए मोहम्मदी में मुस्लिम सुन्नी जमात के इमाम हाफिज नसीम रजा खान,नायाब इमाम हाफिज अहमद नूरी, हाफिज गुलाम शिमनानी , हाफिज अयूब खान, हाफिज मुन्नवर सदर शेख नय्यूम, सचिव ज़ुबैर अहमद, सहसचिव सकिल खान, मोहम्मद शरीफ खान ईसराईल वकील, मुश्ताक अहमद अंसारी पूर्व पार्षद , नबी खान,नजीम खान,साकिर वकील,तैय्यब अंसारी,निजाम भाई, कादिर भाई,रफीक कुरैशी, इकबाल खान, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद फारूख,कलिम बडगुजर, मोहम्मद असलम,अकरम हुसैन,बीडी कुरैशी,कलीम काका,वली मोहम्मद,साजिद खान,शेख मुमताज, शब्बीर कुरैशी,नूर आलम अंसारी,सुहैल ,शेख असलम,शेख अकरम, और ईस जुलूस में विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेशवर, महामंत्री विवेक मसीह,रवि जायसवाल, रतिराम कोसमा, प्रमोद तिवारी,स्वपनील तिवारी, विल्सन,केवी एब्राहीम, रूबी ऐनंथोनी, रामकुमार शर्मा,खांडेकर सर, शामिल हुए थे।
मिन जानिब सुन्नी मुस्लिम जमात
दल्ली राजहरा जिला बालोद
छत्तीसगढ़
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904