google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद पुलिस द्वारा थाना अर्जुंदा में किया जा रहा है, रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन,28 अक्टूबर समय 10 से 5 बजे तक

Cg24आज़तक


• बालोद पुलिस द्वारा थाना अर्जुंदा में किया जा रहा है, रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।
• शिविर में नि:शुल्क स्थास्थ्य व नि:शुल्क दवाई का किया जायेगा वितरण।
• शिविर में कर सकते है, स्वेच्छा से रक्तदान।

पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी0आर0पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चर्तुवेदी के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कुमार गौरव थाना प्रभारी अर्जुदा तथा जन समर्पण रक्तदान (छ0ग0) के सयोग से दिनांक 28 अक्टूबर 2021 दिन गुरूवार को सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक नगर पंचायत अर्जुंदा थाना परिसर में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में सभी प्रकार के बिमारी का नि:शुल्क स्थास्थ्य परीक्षण व नि:शुल्क दवाई का वितरण किया जायेगा तथा शिविर में आम नागरिक भी अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *