गुंडरदेहीcg24आजतक न्यूज


कार्यक्रम में गुंडरदेही ब्लॉक के सरपंचों ने स्वच्छ भारत मिशन जैसे योजनाओं पर प्रकाश डालें और रंगोली स्पर्धा कभी आयोजन संपन्न हुआ।
आज शाम को छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगरवासी सहित आसपास के लोग इस अमृत महोत्सव में शामिल होकर आनंद लिए।
देश के आजादी के समय हुए लड़ाई व शहीद जवानों एवं देश के महापुरुषों ने जो बलिदान दिया उसका यादगार भी ताजा किया गया।
गुंडरदेही Cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,आजादी का अमृत महोत्सव:एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय रायपुर द्वारा 01 से 03 दिसम्बर 2021 तक सामुदायिक भवन गुंडरदेही जिला बालोद,छ.ग. में मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन सर्वप्रथम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 शालेय छात्र-छात्राएं शामिल रहे, तत्पश्चात् भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोपहर तीन बजे से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बालक और बालिका वर्ग में व्हालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन बजे से ही सरपंच सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें श्री महेन्द्र सिन्हा, पंचायती राज विषय विशेषज्ञ और सुश्री दीप्ति मंडावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुंडरदेही ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था और पंचायती राज पर विस्तार से जानकारी देकर संबोधित किया।
देशभक्ति गीत एवं समूह नृत्य कार्यक्रम कल अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण रहेंगे और पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904