Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पटवारी की लापरवाही से गिरदावरी सर्वे के समय किसान की रकबा कम करने से धान बेचने में आ रही समस्या,, किसान की समस्या सुनने प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

बड़ी खबर

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम रुदा के एक किसान मूलचंद डहरे ने बताया कि गिरदावरी योजना के तहत कुल रकबा में से सर्वे में रकबा घटा देने के कारण पटवारी की लापरवाही के चलते आज हम दर-दर ठोकर खा रहे हैं। वहीं न्यायालय के चक्कर भी लगा रहे हैं। हमारे गांव में धान खरीदी होने के बाद भी हम अपने निजी जमीन का धान बेचने में असमर्थ हैं।

आगे किसान मूलचंद डहरें ने बताया कि पटवारी द्वारा त्रुटि पूर्वक गिरदावरी करने के कारण किसान मूलचंद डहरे पिता पैसा को ग्राम रुदा खेत खसरा नंबर 99/1 रकबा 0.50 है जो कि 1 एकड़ 58 डिसमिल जिसमें पटवारी द्वारा नवंबर दिसंबर 2021 क्रमांक 99/2 को दिखा रहा है। जिसका रकबा 0.41 है इस पर डबरी निर्माण है। जिसका सुधार हेतु प्रकरण तहसीलदार गुंडरदेही के समक्ष चल रहा है। जिसके चलते आर आई भाठागांव द्वारा 8 अगस्त 2021 को किसान भूमि मालिक पटवारी द्वारा खेत का स्थल जांच किया गया है। जिसमें स्पष्ट दोनों का कब्जा जांच रिपोर्ट में सही-सही स्पष्ट लिखा हुआ है। परंतु पटवारी के मनमानी के चलते पटवारी द्वारा किसान मूलचंद डहरे के खेत का गिरदावरी गलत कर रकबा कम कर दिया। जिसके कारण 1 एकड़ का धान लगभग 16 क्विंटल सेवा सहकारी समिति में नहीं बेच पा रहा है। तथा तहसीलदार खेत का नक्शा सुधार करने में बहुत देरी कर रहे हैं। उक्त जानकारी रुदा के किसान मूलचंद डहरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *